उज्जैन के खाकचौक चौराहा पर खतरनाक ड्राइविंग।

उज्जैन के खाकचौक चौराहा पर खतरनाक ड्राइविंग।

संवाददाता संतोष यादव उज्जैन

खतरनाक ड्राइविंग वाहन चालक के विरुद्ध प्रकरण दर्ज
उज्जैन पुलिस द्वारा सोशल मीडिया पर वायरल वीडियो के आधार पर त्वरित संज्ञान लेते हुए थाना चिमनगंजमंडी क्षेत्र में खतरनाक एवं लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने वाले चालक के विरुद्ध विधि अनुसार कार्यवाही की गई है।Chimanganj Mandi Police Station दिनांक 25.02.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम आईडी रोशन यादव22 पर एक काले रंग की महिन्द्रा थार (क्रमांक MP20ZC-0072) का वीडियो प्रसारित हुआ, जिसमें वाहन चालक खाकचौक चौराहा, उज्जैन पर तेज गति एवं रांग साइड में वाहन चलाते हुए, अत्यधिक तेज ध्वनि में साइलेंसर (छुटर) बजाते हुए दिखाई दिया। वाहन में काले रंग की अवैध फिल्म लगी हुई थी तथा नंबर प्लेट नियमानुसार नहीं पाई गई। चालक द्वारा सीट बेल्ट भी धारण नहीं की गई l उक्त कृत्य धारा 281 बी.एन.एस. एवं 185(4), 138(3)/177 सीएमवीआर तथा 51/177, 100(2)/177, 184 मोटर व्हीकल एक्ट के अंतर्गत दंडनीय पाए जाने पर थाना चिमनगंजमंडी में प्रआर 728 नवीन सिंह द्वारा अपराध पंजीबद्ध किया गया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal