होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा
प्रतापगढ । होली पर्व को सकुशल, शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में संपन्न कराए जाने के दृष्टिगत आज पुलिस लाइन सभागार, प्रतापगढ़ में जिलाधिकारी प्रतापगढ़ श्री शिव सहाय अवस्थी एवं पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा पीस कमेटी की बैठक आयोजित की गई।बैठक में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल, अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय सहित अन्य राजपत्रित अधिकारीगण उपस्थित रहे। अधिकारियों द्वारा उपस्थित गणमान्य नागरिकों, धर्मगुरुओं एवं जनप्रतिनिधियों से संवाद स्थापित कर आपसी भाईचारा बनाए रखने, अफवाहों पर ध्यान न देने तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने की अपील की गई।प्रशासन द्वारा स्पष्ट किया गया कि त्योहार के दौरान कानून-व्यवस्था भंग करने वालों के विरुद्ध सख्त वैधानिक कार्यवाही की जाएगी तथा जनपद में शांति एवं सुरक्षा बनाए रखने हेतु पर्याप्त पुलिस व्यवस्था सुनिश्चित की गई है।
ये भी पढ़ें होली-रमजान त्योहार को लेकर प्रशासन अलर्ट, आगामी पर्वो को शांतिपूर्ण एवं सौहार्दपूर्ण वातावरण में मनाये












