जनपद में पुत्री की हत्या के अभियोग से संबंधित,अभियुक्त एवं अभियुक्ता हुई गिरफ्तार।
संवाददाता करन कुमार विश्वकर्मा
प्रतापगढ़। आपको बता दें कि जनपद प्रतापगढ़ के थाना मान्धाता पुलिस द्वारा “हत्या” के अभियोग से संबंधित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता को गिरफ्तार किया गया।इसके साथ ही आपको बताते चलें कि अभियुक्त/अभियुक्ता को थाना मान्धाता पुलिस द्वारा थाना क्षेत्रान्तर्गत परसरामपुर में मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया।
घटना का संक्षिप्त विवरण-
दिनांक 26.02.2026 को वादिनी निवासी दहिलामऊ थाना कोतवाली नगर जनपद प्रतापगढ़ की तहरीर के अनुसार लगभग 10-12 दिन पहले आरीपी नियाजउद्दीन दहिलामऊ आकर प्रार्थिनी की पुत्री आयशा को यह कह कर ले गया कि दादा-दादी को दिखाने ले जा रहा हूँ। उसी दौरान घर सूचना दिया कि आप की पुत्री की मृत्यू हो गयी है। जिसके बाद प्रार्थिनी मौके पर रोते विलखते गई तो देखा कि प्रार्थिनी की पुत्री का शव चार पाई पर पड़ा था प्रार्थिनी की पुत्री की हत्या नियाजउद्दीन सुत निजामउद्दीन व उनकी दूसरी पत्नी साबिया बानो उर्फ शेबी ने षडयन्त्र करके कर दिया है। इस संबंध में थाना मान्धाता में मु0अ0स0 22/26 धारा 103 (1)/61 (2)(a) बीएनएस बनाम 02 नामजद अभियुक्त/अभियुक्ता का अभियोग पंजीकृत किया गया था । इसके अलावा आपको बताते चलें कि पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी रानीगंज श्री विनय प्रभाकर साहनी के कुशल पर्वेक्षण में थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह हमराह का0 आनन्द यादव, का० हरिपाल मय सरकारी, चालक हे0 का० रतन लाल त्रिपाठी, उ0नि0 श्री प्रभात वर्मा व उ0नि0 श्री अनूप यादव, म0का0 प्रीती मिश्रा द्वारा देखभाल क्षेत्र/ तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0स0 22/26 धारा 103 (1)/61 (2)(a) बीएनएस थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ़ से संबंधित 02 अभियुक्त/अभियुक्ता, 1.नियाजउद्दीन पुत्र निजामउद्दीन निवासी ग्राम परसरामपुर शोभीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 33 वर्ष, 2.साबिया बानों उर्फ शेबी पत्नी नियाजउद्दीन निवासीगण परसरामपुर, शोभीपुर, थाना-मान्धाता, प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष को थाना मान्धाता क्षेत्रान्तर्गत परसरामपुर में मदरसे के पास से गिरफ्तार किया गया।
अभियुक्तों से पूछताछ का विवरण-
पूछताछ में अभियुक्ता ने बताया की मैंने उसी के दुपट्टे को उतार कर क्रोध में हाथ से उसका मुंह और नाक कसकर दबा दिया था जिससे वह छटपटा कर गिर गई गिरने के बाद जब उसकी सांस नहीं चल रही थी तब मैंने उसको धीरे से उठाकर छत पर लिटा दिया कि किसी को पता ना चले और वहां से नीचे आकर अपने घर का काम धाम करने लगी।
गिरफ्तार अभियुक्तों का विवरण-
1.नियाजउद्दीन पुत्र निजामउद्दीन निवासी ग्राम परसरामपुर शोभीपुर थाना मान्धाता जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 33 वर्ष।
2.साबिया बानों उर्फ शेबी पत्नी नियाजउद्दीन निवासीगण परसरामपुर, शोभीपुर, थाना-मान्धाता, प्रतापगढ़ उम्र करीब 26 वर्ष।
पुलिस टीम का विवरण-
थानाध्यक्ष श्री अरविन्द कुमार सिंह मय हमराह हमराह का0 आनन्द यादव, का० हरिपाल मय सरकारी, चालक हे0 का० रतन लाल त्रिपाठी, उ0नि0 श्री प्रभात वर्मा व उ0नि0 श्री अनूप यादव, म0का0 प्रीती मिश्रा थाना मान्धाता, जनपद प्रतापगढ़ ।
ये भी पढ़ें होली पर्व के दृष्टिगत पुलिस लाइन सभागार में पीस कमेटी बैठक सम्पन्न












