लोहट बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी देने पर बदमाशों का हमला

लोहट बाजार में सराफा कारोबारी की दुकान पर ताबड़तोड़ फायरिंग, सीसीटीवी देने पर बदमाशों का हमला

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस के कोतवाली सदर क्षेत्र स्थित लोहट बाजार में देर रात एक सराफा कारोबारी की बंद दुकान पर अज्ञात बदमाशों ने फायरिंग कर दी। घटना के बाद पूरे बाजार में दहशत का माहौल है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी।
जानकारी के अनुसार बाइक सवार दो अज्ञात हमलावर रात में बाजार पहुंचे। उनके चेहरे नकाब से ढके हुए थे। उन्होंने सराफा कारोबारी सौरभ अग्रवाल की बंद दुकान के शटर पर गोली चलाई और मौके से फरार हो गए। गोली शटर पर लगी, जिससे बड़ा हादसा टल गया। घटना के समय बाजार बंद था। बताया जा रहा है कि दो दिन पहले लोहट बाजार में हुए एक विवाद के मामले में पुलिस ने आसपास की दुकानों से सीसीटीवी फुटेज जुटाए थे। सौरभ अग्रवाल की दुकान का फुटेज भी पुलिस ने लिया था। आशंका जताई जा रही है कि फुटेज देने के प्रतिशोध में ही यह फायरिंग की गई है। पुलिस ने घटनास्थल का निरीक्षण कर साक्ष्य जुटाए हैं। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है, ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके। अधिकारियों का कहना है कि आरोपियों की तलाश के लिए टीमें गठित कर दी गई हैं और जल्द ही घटना का खुलासा किया जाएगा।
घटना के बाद लोहट बाजार के व्यापारियों में भय का माहौल है। व्यापारियों ने सुरक्षा बढ़ाने की मांग की है। पुलिस ने बाजार क्षेत्र में गश्त बढ़ा दी है और लोगों को सतर्क रहने की अपील की है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें