नियमों की उड़ रही धज्जियां, ट्रैक्टरों पर भरकर सवारियां कर रहीं यात्रा

रात्रि में नियमों की उड़ रही धज्जियां, ट्रैक्टरों पर भरकर सवारियां कर रहीं यात्रा

संवाददाता धर्मेंद्र चौहान एटा: रात्रि में यातायात नियमों को दरकिनार करते हुए यात्रा के दौरान ट्रैक्टरों पर खचाखच भरी सवारियां शहर से होकर गुजरीं। सैकड़ों की संख्या में लोग ट्रैक्टरों में सवार होकर सड़कों पर निकले, लेकिन हैरानी की बात यह रही कि मौके पर पुलिस प्रशासन की कोई सख्ती नजर नहीं आई।

हालांकि शासन और प्रशासन द्वारा विशेष निर्देश जारी किए गए हैं कि यातायात नियमों का पालन सुनिश्चित किया जाए और ट्रैक्टर जैसे कृषि यंत्रों का उपयोग यात्री वाहन के रूप में न किया जाए, फिर भी इन निर्देशों को नजरअंदाज किया गया।

रात्रि के समय बिना सुरक्षा मानकों के ट्रैक्टरों पर सवारियां किसी बड़े हादसे को न्योता दे रही थीं। इस लापरवाही के बावजूद प्रशासन की निष्क्रियता कई सवाल खड़े करती है।

स्थानीय लोगों में भी इस अव्यवस्था को लेकर नाराजगी है। उनका कहना है कि यदि समय रहते प्रशासन ने सख्ती नहीं बरती तो भविष्य में कोई गंभीर दुर्घटना हो सकती है। प्रशासन को चाहिए कि नियमों का पालन सुनिश्चित कराए और दोषियों के विरुद्ध सख्त कार्रवाई करे।

ये भी पढ़ें प्यासों को पानी पिलाना पुण्य: रूद्र सेना प्रयाग ने किया शरबत वितरण

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें