फिरोजाबाद: लंगड़ा अभियान के तहत मुठभेड़, महिला से लूट करने वाले दो बदमाश घायल

फिरोजाबाद में लंगड़ा अभियान की गूंज महिला से लूट कर रहे दो बदमाश मुठभेड़ में घायल

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत. उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद जिले में अपराध के खिलाफ चल रहे पुलिस के ‘लंगड़ा अभियान’ को एक और सफलता मिली है। थाना रामगढ़ क्षेत्र में देर रात पुलिस और बदमाशों के बीच मुठभेड़ हो गई, जिसमें दो बदमाशों के पैर में गोली लगी। दोनों को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है।

पुलिस के अनुसार, ये बदमाश एक महिला से पर्स लूटकर फरार हो रहे थे। घटना की सूचना मिलते ही रामगढ़ पुलिस ने सक्रियता दिखाते हुए पीछा किया और आत्मरक्षा में गोली चलाई, जिससे दोनों बदमाश घायल हो गए। पुलिस ने मौके से लूटा गया पर्स और अवैध हथियार भी बरामद किए हैं।

फिरोजाबाद एसपी के मुताबिक, घायल बदमाशों का आपराधिक रिकॉर्ड खंगाला जा रहा है। यह कार्रवाई राज्य सरकार के अपराध नियंत्रण अभियान की दृढ़ता को दर्शाती है। स्थानीय लोगों ने पुलिस की तत्परता की सराहना की है। पुलिस ने कहा कि अपराधियों के खिलाफ यह सख्ती आगे भी जारी रहेगी।

ये भी पढ़ें नियमों की उड़ रही धज्जियां, ट्रैक्टरों पर भरकर सवारियां कर रहीं यात्रा

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें