प्रतापगढ़ कुंडा खनवारी नहर में डूबीं बच्चियों के परिजनों से मिलकर सांसद ने बधाया ढांढस

प्रतापगढ़ कुंडा खनवारी नहर में डूबीं बच्चियों के परिजनों से मिलकर सांसद ने बधाया ढांढस

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

कुंडा/प्रतापगढ़। विकासखंड बाबागंज क्षेत्र अंतर्गत खनवारी ग्राम पंचायत के डंडिया गांव में गुरुवार को दोपहर रामनरेश की बेटी आचल 15 वर्ष,रिया 13 वर्ष,एवं पड़ोसी अनिल की बेटी मोहिनी 13 वर्ष , सतीश पुत्र हरिकृष्ण यादव 16 के साथ होली खेलने के उपरांत गांव के समीप गुजरी प्रयागराज जल शाखा में नहाने चले गए, तीनों बच्चियां गहरे पानी में डूबने लगे विकलांग सतीश ने बचाने का प्रयास किया लेकिन बचा नहीं सका, घटना की जानकारी पर शव खोजबीन शुरू कर दिया गया लेकिन मिला नहीं। शनिवार को लरू गांव एवं कनांवा गांव के समीप नहर में शव बहता मिला, थाना अध्यक्ष मनोज कुमार तोमर ने शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। घटना की जानकारी पर शनिवार को दोपहर एक बजे कौशांबी सांसद पुष्पेंद्र सरोज पीड़ित परिवार से मिलकर पीड़ित परिवार को ढांढस बंधाते हुए पार्टी से सहयोग राशि दिलाने का आश्वासन दिया।उपजिलाधिकारी कुंडा वाचस्पति को टेलीफोन कर पीड़ित परिवार के कच्चे घर की जानकारी देते हुए आवास दिलवाने को कहा। गांव वालों ने बताया कि नहर के बगल बैरिकेटिंग करवाईं जाएं, जिस पर सांसद पुष्पेंद्र सरोज ने बैरिकेटिंग करवाने का भरोसा दिया, तदुपरांत जीतेंद्र पटेल के घर जाकर औपचारिक मुलाकात किए।उपजिला अधिकारी कुंडा वाचस्पति से वार्ता करने पर बताया गया कि प्रत्येक मृत्यु पर देवी आपदा सहायता कोष से चार चार लाख रूपए दिलवाने के लिए गांव के लेखपाल निधि तिवारी को कोरम पूरा करने का आदेश दिया गया है।

ये भी पढ़ें शोक संवेदना व्यक्त करने डंडियां पहुंचे राजा भइया, खनवारी स्थित शारदा सहायक नदी में डूबने से हुई थी तीन बच्चियों की मौत।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें