शोक संवेदना व्यक्त करने डंडियां पहुंचे राजा भइया, खनवारी स्थित शारदा सहायक नदी में डूबने से हुई थी तीन बच्चियों की मौत।
होली के दूसरे दिन नहर में कलर छुड़ाने गईं थी तीनों बच्चियां, नहर में हुई थी लापता।डंडियां निवासी रामनरेश पटेल की बेटी रिया वा आंचल तथा अनिल पटेल की पुत्री मोहिनी की नहर में डूबने से हुई है मौत।तीन दिनों से भारी पुलिस बल के साथ एनडीआरएफ की टीम कर रही थी लाश की तलाश।घटना स्थल से कई किलोमीटर दूर मिला शव, परिवार जनों का रो रोकर हुआ बुरा हाल।जनसत्ता दल लोकतांत्रिक के राष्ट्रीय अध्यक्ष कुंडा विधायक राजा भइया ने परिवार की आर्थिक मदद करते हुए 3 लाख की मदद की।राजा भइया ने पीड़ित परिजनों से मिलकर दुख की घड़ी में हर संभव मदद का दिलाया भरोसा।इस घटना से समूचे क्षेत्र में है शोक की लहर।
संवाददाता अमित शुक्ला प्रतापगढ
ये भी पढ़ें पेट्रोल पम्पों पर बॉटल-जरकिन में खुला पेट्रोल बिक्री पर पूर्ण रोक-जिला पूर्ति अधिकारी












