चलती बाइक में साड़ी फँसने से सड़क पर गिरी महिला ,सिर में गंभीर चोट के चलते हुईं मौत
संवाददाता धर्मेंद्र चौहान गंजडुंडवारा (कासगंज): आगरा रोड पर स्थित कमशान के पास गुरुवार को एक महिला उस समय गंभीर रूप से घायल हो गई जब चलते समय उसकी साड़ी बाइक में फंस गई और वह सड़क पर गिर पड़ी। घायल महिला की पहचान नीतू के रूप में हुई है, जो अपने पति राहुल के साथ बाइक पर सवार होकर बाहा (आगरा) से गंजडुंडवारा जा रही थी।
प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सड़क थोड़ी संकरी और भीड़भाड़ वाली थी। तभी अचानक चलते वाहन के पास से गुजरते समय महिला की साड़ी वाहन में फंस गई, जिससे संतुलन बिगड़ गया और वह नीचे गिर गई। गिरने से महिला के सिर और हाथ में चोटें आई हैं।
स्थानीय लोगों ने तुरंत मौके पर पहुंचकर घायल महिला को उठाया और एंबुलेंस बुलाकर उसे नजदीकी स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया। डॉक्टरों ने प्राथमिक उपचार के कुछ समय बाद उसको मृत घोषित कर दिया
सूचना पर पुलिस भी मौके पर पहुंची और घटना की जांच शुरू कर दी है। पुलिस का कहना है कि सड़क सुरक्षा को लेकर लोगों को जागरूक किया जा रहा है।
ये भी पढ़ें गंगा दशहरा पर बाबू रामप्रकाश यादव चैरिटेबल ट्रस्ट द्वारा शरबत वितरण सेवा कार्यक्रम संपन्न












