पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर के निर्देशन में थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा गैंगस्टर एक्ट के अभियोग से संबंधित 01 अभियुक्त शिवलाल सरोज को किया गया गिरफ्तार
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
थाना संग्रामगढ़ पुलिस द्वारा अभियुक्त को थाना क्षेत्रान्तर्गत नरई नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पश्चिमी श्री बृजनन्दन राय व क्षेत्राधिकारी लालगंज श्री आशुतोष मिश्रा के कुशल पर्वेक्षण में थाना प्रभारी संग्रामगढ़ श्री मनोज कुमार तोमर के नेतृत्व में उ0नि0 उमाशंकर सिंह मय हमराह का0 विजय चौहान, का0 रामनरेश जाट व चालक का0 रामनिवास द्वारा मु0अ0सं0 28/2026 धारा 2/3 उत्तर प्रदेश गिरोह बन्द एवं समाज विरोधी क्रिया कलाप (निवारण) अधिनियम थाना संग्रामगढ़ से संबंधित 01 अभियुक्त, 1.शिवलाल सरोज पुत्र राम सेवक नि0 नरई नेवानी थाना संग्रामगढ जनपद प्रतापगढ उम्र करीब 55 वर्ष को थाना संग्रामगढ़ क्षेत्रान्तर्गत नरई नहर पुलिया के पास से गिरफ्तार किया गया












