प्रतापगढ़ में महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का दो दिवसीय दौरा,महिला आयोग की सदस्य 13 मार्च को विकास भवन में करेंगी महिला जनसुनवाई

प्रतापगढ़ में महिला आयोग सदस्य प्रतिभा कुशवाहा का दो दिवसीय दौरा,महिला आयोग की सदस्य 13 मार्च को विकास भवन में करेंगी महिला जनसुनवाई

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ । दिनांक 11 मार्च 2026 प्रतापगढ़। उत्तर प्रदेश राज्य महिला आयोग की सदस्य प्रतिभा कुशवाहा आगामी दो दिनों में प्रतापगढ़ का दौरा करेंगी। इस दौरान वह महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई करेंगी और विभिन्न कार्यक्रमों में सम्मिलित होंगी। महिला आयोग की सदस्य 12 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे वह विधानसभा विश्वनाथगंज क्षेत्र के ग्राम तेजगढ़ में आयोजित 7वां विशाल अवसान माता पूजन महोत्सव में शामिल होंगी। इसके बाद अपराह्न 1ः30 बजे बाबा घुइसरनाथ धाम में दर्शन-पूजन करेंगी। वही अपराह्न 4ः30 बजे इंटरनेशनल दिल्ली पब्लिक स्कूल में आयोजित कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहेंगी। शाम 6ः20 बजे निरीक्षण भवन पहुंचकर दिनभर के कार्यक्रमों का समापन करेंगी।दिनांक 13 मार्च को पूर्वाह्न 11 बजे विकास भवन सभागार में महिला उत्पीड़न से जुड़े मामलों की जनसुनवाई आयोजित की जाएगी। इस अवसर पर पीड़ित महिलाएं अपनी समस्याओं को सीधे महिला आयोग सदस्य के सामने रख सकेंगी। जनसुनवाई के बाद संबंधित अधिकारियों के साथ समीक्षा बैठक भी होगी।

ये भी पढ़ें कंधई बाजार में आक्रोश व्यापारियों ने रखा बाजार बंद

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें