उज्जैन में अखिल भारतीय अखाड़ा परिषद द्वारा फ़र्ज़ी साधु संतों के खिलाफ अभियान चलाया जाएगा ।
संवाददाता संतोष यादव उज्जैन ।
उज्जैन साधु संत की फर्जी वेशभूषा में लोगों के साथ ठगी करने वाले शातिर ठगों के ख़िलाफ़ अभियान चलाया जाएगा. कालनेमी के नाम से इस अभियान को उज्जैन ज़िले में शुरू किया जाएगा अखाड़ा परिषद के अध्यक्ष रविन्द्र पूरी महाराज ने चेतावनी देते हुए फ़र्ज़ी रूप से भगवा पहन कर लोगों के साथ ठगी करने वालों पर सख़्त कार्रवाई की बात कही है। महाराज जी ने कहा कि इस 2028 शास्त्र मेले में फर्जी साधु संतों का जमावड़ा काफी रहेगा। जो भोले भाले लोगों को अपनी बातों से बहला फुसला कर ठगी को अंजाम देंगे। इन फर्जी साधुओं के बहकावे में आकर आमजन प्रताड़ित होगा। जिससे साधु संत और सनातन धर्म पर प्रश्न चिन्ह लगा सकता है।












