खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आया किसान दर्दनाक मौत

खेत में पानी लगाते समय करंट की चपेट में आया किसान दर्दनाक मौत

स्टेट संवाददाता विष्णु रावत

जनपद एटा के थाना कोतवाली देहात क्षेत्र के गांव फूलपुर में खेत में पानी लगाते समय एक किसान की करंट लगने से दर्दनाक मौत हो गई। घटना की सूचना मिलते ही परिवार में कोहराम मच गया।
जानकारी के अनुसार गांव फूलपुर निवासी लगभग 40 वर्षीय किसान खेत में फसल की सिंचाई कर रहा था। इसी दौरान वह अचानक बिजली के करंट की चपेट में आ गया। करंट लगने से किसान गंभीर रूप से झुलस गया और मौके पर ही अचेत हो गया।
परिजन किसान को अर्ध बेहोशी की हालत में तत्काल मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, जहां चिकित्सकों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। किसान की मौत की खबर मिलते ही परिवार में मातम छा गया और परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए पीएम हाउस भेज दिया।
पुलिस मामले की जांच कर रही है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें