नवविवाहिता के चंबल नदी में कूदने का मामला, तलाश जारी

नवविवाहिता के चंबल नदी में कूदने का मामला, तलाश जारी

संवाददाता रोहित कुमार

इटावा। जिले में एक नवविवाहिता के चंबल नदी में कूदने का मामला सामने आया है। घटना के बाद से पुलिस और गोताखोरों की टीम द्वारा लगातार महिला की तलाश की जा रही है, लेकिन देर शाम तक उसका कोई सुराग नहीं लग सका। जानकारी के अनुसार नवविवाहिता की कुछ दिन पहले ही शादी हुई थी। बताया जा रहा है कि वह परिजनों के साथ कहीं जा रही थी, तभी अचानक चंबल पुल पर पहुंचकर उसने नदी में छलांग लगा दी। घटना से मौके पर हड़कंप मच गया। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंच गई और गोताखोरों की मदद से नदी में खोजबीन शुरू कराई गई। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद भी महिला का पता नहीं चल सका। पुलिस का कहना है कि मामले की जांच की जा रही है और महिला की तलाश के लिए सर्च ऑपरेशन जारी है। वहीं घटना के बाद से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल है। संवाददाता रोहित कुमार की रिपोर्ट

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें