पीआरवी टीम पर हमला करने वाला आरोपी गिरफ्तार, सिपाही से मारपीट के बाद भेजा गया जेल
संवाददाता शिक्षा तिवारी
प्रतापगढ़। जनपद के बाघराय थाना क्षेत्र में पीआरवी पुलिस टीम पर हमला कर सरकारी कार्य में बाधा डालने के मामले में पुलिस ने मुख्य आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है।
जानकारी के अनुसार बाघराय थाना क्षेत्र के ग्राम देवरी हरदो पट्टी में पूर्व से चले आ रहे आपसी विवाद और रंजिश के चलते झगड़े की सूचना पुलिस को मिली थी। सूचना पर पीआरवी पुलिस टीम मौके पर पहुंची। आरोप है कि मौके पर मौजूद कुछ लोगों ने पुलिस टीम के साथ अभद्र व्यवहार करते हुए गाली-गलौज शुरू कर दी और सरकारी कार्य में बाधा डालते हुए हमला कर दिया।
हमलावरों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस कर्मियों पर ईंट-पत्थर से प्रहार किया, जिससे एक सिपाही के साथ मारपीट की गई और पीआरवी वाहन को भी क्षतिग्रस्त कर दिया गया।
इस मामले में थाना बाघराय में मु0अ0सं0 57/2026 के तहत 05 नामजद आरोपियों के खिलाफ धारा 191(1)/352/351(3)/121/132/109(1)/324(4) बीएनएस के अंतर्गत मुकदमा दर्ज किया गया था। विवेचना के दौरान प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर धारा 125/115(2) बीएनएस की वृद्धि की गई तथा धारा 324(4) बीएनएस को संशोधित करते हुए 324(5) बीएनएस में तरमीम किया गया। पुलिस द्वारा की गई कार्रवाई में नामजद आरोपी अरुण कुमार को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।
फिलहाल मामले की अग्रिम विवेचना धारा 191(2)/352/351(3)/121/132/109(1)/324(5)/115(2)/125 बीएनएस के अंतर्गत जारी है तथा अन्य आरोपियों की तलाश के लिए पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।












