विद्युत विभाग का स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुआ धराशाई , गलत बिलिंग के लगे आरोप ,मुख्य अभियंता वितरण गोमतीनगर के कार्यालय स्काडा भवन के चक्कर लगाने को मजबूर विधुत उपभोक्ता

विद्युत विभाग का स्मार्ट प्रीपेड मीटर हुआ धराशाई , गलत बिलिंग के लगे आरोप ,मुख्य अभियंता वितरण गोमतीनगर के कार्यालय स्काडा भवन के चक्कर लगाने को मजबूर विधुत उपभोक्ता

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

लखनऊ।उत्तर प्रदेश की राजधानी लखनऊ में सोमवार को दोपहर से ही गोमती नगर स्थित स्काडा भवन के चक्कर लगाते हुए विद्युत उपभोक्ता दिखाई दिए। विद्युत उपभोक्ताओं का आरोप था कि हमारे यहां स्मार्ट प्रीपेड मीटर लगाए गए हैं वह पहले तो बगैर हमारी परमिशन के लगाए गए , साथ ही उसकी बिलिंग भी सही नहीं है।कई उपभोक्ताओं ने बताया कि हमने एडवांस रिचार्ज भी कर रखा है। उसके बाद भी हमारे घर की सप्लाई चालू नहीं हुई है । कई विद्युत उपभोक्ताओं ने तो मुख्य अभियंता वितरण गोमती नगर व अधीक्षण अभियंता तकनीक से भी मिलकर अपनी समस्या उनके समक्ष रखी । लेकिन काफी देर तक उनकी समस्याओं का समाधान नहीं हुआ । उपभोक्ता कई वरिष्ठ अधिकारियों से भी मिलकर व दूरभाष के माध्यम से भी अवगत कराया । लेकिन उनकी समस्या जस की तस बनी रही । भीड़ बढ़ती हुई देख मुख्य अभियंता वितरण अपनी गाड़ी में बैठकर चले गए । जबकि अधिशासी अभियंता कलेक्शन व सहायक अभियंता कलेक्शन ने पीड़ितों की समस्या का समाधान करने का प्रयास किया। एक ओर जहां देश भर में एलपीजी सिलेंडर की कमी चल रही है ,साथ में एक समस्या विद्युत विभाग के स्मार्ट मीटर ने भी खड़ा कर दिया , क्योंकि एलजी सिलेंडर न मिलने के कारण पब्लिक विद्युत संयंत्रों ( वैकल्पिकउर्जा के रूप में ) का उपयोग कर किसी प्रकार से अपना भोजन बना कर जीवन यापन करती है। स्मार्ट प्रीपेड मीटर के लिए विद्युत विभाग कहता है कि इन पर आप विश्वास कीजिए , यह बहुत अच्छा कार्य कर रहे हैं , साथ में कई बार जागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित किए गए इसके लिए , लेकिन धरातल स्मार्ट मीटर का फेल दिखाई दिया । अब देखने वाली बात यह होगी कि मध्यांचल विद्युत वितरण निगम की प्रबंध निदेशक रिया केजरीवाल व ऊर्जा मंत्री ए .के .शर्मा जिम्मेदार अधिकारियों व एजेंसियों पर क्या कार्रवाई करते हैं। यह मामला यहां कहीं नहीं हर जगह का यही है। पूरे उत्तर प्रदेश में जब से मीटर लगे हैं लोगों की जेब खाली हो रही है। आम जनता गुहार लगा रही है। लेकिन जो अधिकारियों को मोन धारण कर रखा है। लेकिन उत्तर प्रदेश शासन योगी सरकार के देखरेख में सब हो रहा है जनता भी हैरान है जनता के हितेषी आदित्यनाथ योगी जी कोई एक्शन क्यों नहीं ले रहे हैं। आगामी चुनाव के लिए। जनता मन बना रही है। अगर पीड़ितों की सुनवाई। की जाए और राहत भरी कोई सूचना योगी सरकार जनता को दें।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया