ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत ITS College, साहिबाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया।श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद।एवं थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा
संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र




आज दिनांक 17.03.2026 को गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट अंतर्गत मोहन नगर गाजियाबाद में श्रीमती श्वेता कुमारी यादव, सहायक पुलिस आयुक्त साहिबाबाद एवं थाना साहिबाबाद पुलिस द्वारा ‘ऑपरेशन प्रहार’ के अंतर्गत ITS College, साहिबाबाद में एक जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के दौरान कॉलेज में अध्ययनरत छात्र-छात्राओं को ‘ऑपरेशन प्रहार’ की SOP, इसके महत्व तथा समाज में इसकी आवश्यकता के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी दी गई। इस जागरूकता अभियान में कॉलेज के 1000 से अधिक छात्र-छात्राओं ने प्रतिभाग किया।












