प्रयागराज: मीरापुर में श्री राम कथा की अमृत वर्षा, प्रभु के आदर्शों पर चलने का संकल्प

प्रयागराज: मीरापुर में श्री राम कथा की अमृत वर्षा, प्रभु के आदर्शों पर चलने का संकल्प

संवाददाता आयुष मिश्र प्रयागराज।

धर्म और अध्यात्म की त्रिवेणी नगरी प्रयागराज के मीरापुर स्थित हरि मंदिर में इन दिनों भक्ति की अविरल धारा बह रही है। पुरुषार्थी विद्या मन्दिर समिति (नेहरू नगर, मीरापुर) द्वारा आयोजित नौ दिवसीय भव्य ‘श्री राम कथा’ के माध्यम से श्रद्धालु प्रभु श्री राम के जीवन दर्शन से रूबरू हो रहे हैं।
कथा के व्यास पीठ पर विराजमान पूज्य पं. सौरभ कृष्ण शास्त्री जी ने अपनी ओजस्वी वाणी से भगवान राम के मर्यादित जीवन और उनके आदर्शों का वर्णन किया। शास्त्री जी ने कहा कि राम का चरित्र हमें त्याग, प्रेम और धर्म की राह पर चलना सिखाता है। उनके जीवन को आत्मसात कर ही समाज में सुख और शांति की स्थापना की जा सकती है। इस अवसर पर पूज्य पाद संत श्री सच्चा बाबा जी महाराज और परम पूज्या संत करुणामयी गुरु माँ जी के चित्रों पर माल्यार्पण कर कथा का शुभारंभ किया गया। शाम 5:30 बजे से शुरू होने वाली इस कथा में मीरापुर और आसपास के क्षेत्रों से बड़ी संख्या में नर-नारी उमड़ रहे हैं। मधुर भजनों की धुनों पर भक्त झूमते और जयकारे लगाते नजर आए। आयोजक समिति (पुरुषार्थी विद्या मन्दिर समिति) के सदस्यों ने बताया कि यह कथा आगामी 28 मार्च तक अनवरत चलती रहेगी। प्रतिदिन कथा के समापन पर भव्य आरती की जा रही है और भक्तों में प्रसाद का वितरण किया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal