जनसेवा सर्वोपरि, विकास कार्यों पर जोर।
हर समस्या का होगा समयबद्ध निपटारा: ज्योति शर्मा।
जिला क्राइम रिपोर्टर
सागर गोयल पानीपत हरियाणा।
आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याओं पर जिला परिषद सख्त महिलाओं की शिकायतों के त्वरित समाधान के निर्देश
पानीपत, 24 मार्च। जनसेवा ही हमारा मूल उद्देश्य है और जिले की हर महिला व आंगनवाड़ी वर्कर की समस्या का समयबद्ध समाधान सुनिश्चित किया जाएगा। यह कहना है जिला परिषद प्रधान ज्योति शर्मा का। उन्होंने मंगलवार को जिला परिषद कार्यालय में आयोजित बैठक के दौरान जिलेभर से आई आंगनवाड़ी वर्करों की समस्याओं को गंभीरता से सुना और संबंधित अधिकारियों को तुरंत समाधान के निर्देश दिए। ज्योति शर्मा ने कहा कि आंगनवाड़ी वर्कर समाज की नींव मजबूत करने में अहम भूमिका निभाती हैं, इसलिए उनकी समस्याओं की अनदेखी किसी भी सूरत में बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने अधिकारियों से कहा कि हर शिकायत को प्राथमिकता के आधार पर लेकर तय समय सीमा में उसका निपटारा किया जाए और इसकी नियमित मॉनिटरिंग भी सुनिश्चित की जाए।बैठक के दौरान जिले के विभिन्न क्षेत्रों से पहुंचे लोगों ने भी अपनी समस्याएं और विकास से जुड़े मुद्दे उनके सामने रखे। ज्योति शर्मा ने सभी की बात ध्यानपूर्वक सुनी और संबंधित विभागों को आवश्यक दिशा-निर्देश जारी किए। उन्होंने कहा कि जिले के विकास कार्यों को गति देने के लिए जनप्रतिनिधियों और अधिकारियों के बीच समन्वय बेहद जरूरी है। उन्होंने कहा कि महिलाओं की सुरक्षा, सम्मान और उनके अधिकारों की रक्षा करना प्रशासन की प्राथमिक जिम्मेदारी है। उन्होंने आश्वासन दिया कि जिला परिषद आम जनता की समस्याओं के समाधान के लिए पूरी तरह प्रतिबद्ध है और हर नागरिक को न्याय दिलाना उनकी प्राथमिकता में शामिल है।












