थाना भोजपुर पुलिस द्वारा नकली नोट के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

थाना भोजपुर पुलिस द्वारा नकली नोट के साथ 01 अभियुक्त गिरफ्तार

संवाददाता पवन सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र

दिनांक 11.03.2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा 500-500 रूपये के 08 नकली नोटों के साथ एक अभियुक्त शोएब उर्फ गुल्ला पुत्र इकबाल निवासी कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 23 वर्ष को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया था जिसके सम्बन्ध में थाना भोजपुर पर सुसंगत धारा-179/180 BNS के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया था। उपरोक्त अभियोग की विवेचना के दौरान अभियुक्त सादिक पुत्र आकिल का नाम भी प्रकाश में आया। तत्पश्चात आज दिनांक 24.03.2026 को थाना भोजपुर पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर उपरोक्त मुकदमे से सम्बन्धित एक अभियुक्त सादिक पुत्र आकिल निवासी मौहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष को चौकी क्षेत्र फरीदनगर से मय 500 रूपये के 01 नकली नोट के साथ गिरफ्तार किया गया है, अग्रिम विधिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ करने पर अभियुक्त ने बताया कि मैंने अनस नाम के एक व्यक्ति से 1500 रूपये में 500-500 रूपये के 09 नकली नोट लिये थे, जिसमें से मैंने 08 नकली नोट शोएब उर्फ गुल्ला पुत्र इकबाल निवासी कस्बा फरीदनगर थाना भोजपुर जनपद गाजियाबाद को कुछ रुपये में दे दिये थे व शेष 01 नकली नोट मेरे पास बच गया था जिसे मैं बाजार में चलाने का प्रयास कर रहा था।

गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता-
सादिक पुत्र आकिल निवासी मोहल्ला व्यापारियान कस्बा व थाना मुरादनगर जनपद गाजियाबाद उम्र करीब 25 वर्ष।

बरामदगी का विवरण-

500 रुपये का 01 नकली नोट बरामद।

अपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त के विरूद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना भोजपुर पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य अपराधिक इतिहास के सम्बन्ध में जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तारी करने वाली टीम:-
थाना भोजपुर पुलिस टीम

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया