उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज- 05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र








उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज-05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत कमिश्नरेट गाजियाबाद पुलिस आयुक्त महोदय जे० रविंद्र गौड़ के द्वारा हरी झंडी दिखाकर रवाना, महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। उत्तर प्रदेश सरकार द्वारा संचालित मिशन शक्ति अभियान फेज- 05 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आज कमिश्नरेट गाजियाबाद में महिला पुलिस अधिकारी/कर्मचारियों द्वारा एक भव्य स्कूटी रैली का आयोजन किया गया। रैली समय 10:45 बजे पुलिस लाइन्स गाजियाबाद से आरम्भ होकर पुराना बस अड्डा से चौधरी मोड़ से कोतवाली नगर से हापुड़ मोड़ होते हुए उद्गम स्थल पुलिस लाइन्स गाजियाबाद पर समाप्त हुई। कमिश्नरेट गाजियाबाद में मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला स्कूटी रैली का आयोजन महिला सुरक्षा के प्रति जन-जागरूकता बढ़ाने हेतु किया गया। स्कूटी रैली को श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया गया, उद्गम स्थल पर अतिरिक्त पुलिस आयुक्त मुख्यालय/अपराध, अतिरिक्त पुलिस आयुक्त कानून-व्यवस्था यातायात, पुलिस उपायुक्त नगर/ट्रांस हिण्डन/मुख्यालय/लाइन्स, पुलिस उपायुक्त ग्रामीण, पुलिस उपायुक्त यातायात, समस्त अपर पुलिस उपायुक्त व अन्य अधिकरी/कर्मचारीगण उपस्थित रहे।उक्त रैली में प्रतिभाग करने वाले प्रतिभागियों के अतिरिक्त कमिश्नरेट गाजियाबाद में नियुक्त समस्त महिला अपर पुलिस उपायुक्त, समस्त महिला सहायक पुलिस आयुक्त, समस्त महिला थाना प्रभारी एवं महिला निरीक्षक/उपनिरीक्षक ने भी प्रतिभाग किया।
मुख्य बिन्दु-
रैली की शुरुआत श्रीमान् पुलिस आयुक्त महोदय द्वारा हरी झण्डी दिखाकर की गई।स्कूटी रैली में महिला पुलिसकर्मियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जो शहर के प्रमुख मार्गों से होते हुए निकली। रैली के दौरान महिला सुरक्षा, सम्मान एवं जागरुकता से जुड़े संदेशों का प्रचार किया गया।रैली के दौरान हेल्पलाइन नंबर, महिला सुरक्षा कानूनों और सरकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।
उद्देश्य-
महिलाओं एवं बालिकाओं को उनके अधिकारों के प्रति जागरूक करना। समाज में महिला सुरक्षा को लेकर सकारात्मक वातावरण का निर्माण करना। पुलिस विभाग में कार्यरत महिला अधिकारियों की सक्रिय भागीदारी को प्रोत्साहित करना। मिशन शक्ति अभियान के तहत महिला सशक्तिकरण को धरातल स्तर पर लागू करना। यह स्कूटी रैली शहर की सड़कों पर एक संदेश लेकर निकली कि महिलाएँ अब केवल सुरक्षा की अपेक्षा नहीं करतीं, बल्कि सुरक्षा की गारण्टी भी देती हैं। हर थाने में मिशन शक्ति केंद्र की स्थापना, महिला बीट अधिकारी की तैनाती, और हेल्पलाइन सेवाओं की सुलभता इस अभियान को जन-जन तक पहुँचा रही हैं।
इस अवसर पर पुलिस विभाग ने यह संदेश दिया कि”महिलाएं केवल सुरक्षा की प्राप्तकर्ता नहीं, बल्कि सुरक्षा की प्रहरी भी हैं।”












