थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा फायरिंग के मुकदमे में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 01 अवैध तमंचा बरामद ।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 25.01.2026 को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ट्विटर पर एक वीडियो वायरल हुआ था, जिसमें एक व्यक्ति द्वारा अवैध असलाह से फायरिंग करते हुए देखा गया। उक्त प्रकरण के संबंध में थाना खोडा पर धारा 125 बीएनएस व 3/25/27 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया।घटना के सफल अनावरण हेतु पुलिस टीम द्वारा आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज, मैनुअल इनपुट व अन्य साक्ष्यों के आधार पर जांच की गई। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान आशीष राजोरा पुत्र स्वा) समय पाल सिंह निवासी ग्राम कलेना, जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष का नाम प्रकाश में आया। अभियुक्त की गिरफ्तारी हेतु टीम का गठन किया गया। इसी क्रम में आज दिनांक 24.03.2026 को थाना खोडा पुलिस टीम द्वारा अभियुक्त आशीष राजोरा पुत्र स्व० समय पाल सिंह निवासी ग्राम कलेना जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष को 01 अवैध तमंचा सहित जनपद बुलन्दशहर से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त के विरुद्ध आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। पूछताछ का विवरण:- गिरफ्तार अभियुक्त से पूछताछ करने पर अभियुक्त द्वारा वायरल वीडियो में फायरिंग करने की बात स्वीकार करते हुए बताया कि उक्त फायरिंग उसने जोश में आकर की थी। बाद में जब उसे पता चला कि किसी ने उसका वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया है, तो वह पकड़े जाने के डर से छिपकर रह रहा था। पुलिस द्वारा दबिश में गिरफ्तार कर लिया गया। अभियुक्त ने अपने कृत्य के लिए गलती स्वीकार करते हुए खेद व्यक्त किया।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पताः-
आशीष राजोरा पुत्र स्व० समय पाल सिंह निवासी ग्राम कलेना जनपद बुलन्दशहर उम्र करीब 32 वर्ष।
बरामदगी का विवरणः-
01 अवैध तमंचा बरामद।
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः- अभियुक्त के विरुद्ध उक्त प्रकरण के संबंध में थाना खोडा पर 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थाना खोडा पुलिस टीम ।












