थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस द्वारा धोखाधड़ी के अभियोग में वांछित अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर क्षेत्र
दिनांक 01.07.2025 को थाना ट्रोनिका सिटी पर वादी हंसराज सिंह की प्राप्त तहरीर कि
अभियुक्तगण 1. रवि कुमार पुत्र कैलाश चंद निवासी वजीराबाद विलेज, बुराड़ी उत्तरी दिल्ली
2. राजेश पुत्र कैलाश चंद निवासी ग्राम बिजरोल तहसील बागपत, जिला बागपत उत्तर प्रदेश
3. बब्लू खान पुत्र मुकीम खान निवासी पहला पुस्ता, सोनिया विहार, करावल नगर उत्तर पूर्वी दिल्ली द्वारा मिलीभगत कर वादी के साथ धोखाधड़ी कर प्लाट देने के नाम पर वादी से 05 लाख 08 हजार रुपये ले लेना तथा पैसे व प्लाट न देना जिसके सम्बन्ध में प्राप्त तहरीर के आधार पर थाना ट्रोनिका सिटी पर सुसंगत धारा-318(4)/3 (5) बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु पुलिस टीम का गठन किया गया। विवेचनात्मक कार्यवाही के दौरान मुकदमा उपरोक्त में प्राप्त साक्ष्य के आधार पर धारा 338,336 (3), 340(2),61 (2) बीएनएस की वृद्धि की गयी तथा दिनांक 25.02.2026 को मुकदमा उपरोक्त के अभियुक्त रवि कुमार पुत्र कैलाश चंद को गिरफ्तार किया गया। शेष अभियुक्तगण की गिरफ्तारी हेतु प्रयास किये जा रहे थे। तत्पश्चात आज दिनांक 24.03.2026 को थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम द्वारा उपरोक्त अभियोग में वांछित अभियुक्त हसीन अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी गाँव भदसिया थाना कादरचौक जिला बदायूँ हाल पता राजीव नगर बसल डेरी वाली गली थाना हर्ष विहार दिल्ली उम्र करीब 39 वर्ष को थाना क्षेत्र ट्रोनिका सिटी से गिरफ्तार किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है। अभियुक्त ने पूछताछ करने पर बताया कि मेरा असली नाम हसीन अहमद पुत्र वकील अहमद है मैंने राजेश पुत्र कैलाश चंद के नाम से रवि व बब्लू के साथ मिलकर षड्यन्त्र से फर्जी आधार कार्ड बनवा लिया था। उक्त आधार कार्ड का प्रयोग मैंने ब्लॉक जी रामपार्क एक्स० गांव हकीकतपुर उर्फ खुदाबांस परगना लोनी गाजियाबाद में स्थित प्लॉट 230 वर्गगज खसरा नं0-304 को अपना बताकर कूटरचित दस्तावेज तैयार कर हंसराज को बेच दिया था।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम व पता
हसीन अहमद पुत्र वकील अहमद निवासी गाँव भदसिया थाना कादरचौक जिला बदायूँ हाल पता राजीव नगर बंसल डेरी वाली गली थाना हर्ष विहार दिल्ली उम्र करीब 39 वर्ष।
आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग –
अभियुक्त के विरुद्ध थाना ट्रोनिका सिटी पर उपरोक्त प्रकरण के संबंध में 01 अभियोग तथा थाना कादर चौक बदायूँ पर आर्म्स एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है, अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तार करने वाली टीम-
थाना ट्रोनिका सिटी पुलिस टीम।












