मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा नन्हीं बालिकाओं को सम्मानित कर किया गया उत्साहवर्धन, महिला सुरक्षा के प्रति किया गया व्यापक जागरूकता कार्यक्रम-

मिशन शक्ति फेज-5 के अंतर्गत पुलिस अधीक्षक द्वारा नन्हीं बालिकाओं को सम्मानित कर किया गया उत्साहवर्धन, महिला सुरक्षा के प्रति किया गया व्यापक जागरूकता कार्यक्रम-

संवाददाता शिक्षा तिवारी

आज दिनांक 24.03.2026 को मिशन शक्ति फेज-5 के द्वितीय चरण के अंतर्गत महिला सुरक्षा, सम्मान एवं सशक्तिकरण को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा अपर पुलिस अधीक्षक (पश्चिमी) श्री बृजनन्दन राय एवं क्षेत्राधिकारी लाइन श्री शिवनारायण वैस के साथ थाना कोतवाली देहात क्षेत्रान्तर्गत बीएसएस एकेडमी, प्रतापगढ़ में आयोजित जागरूकता कार्यक्रम में प्रतिभाग किया गया। कार्यक्रम के दौरान पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा मंच पर उपस्थित छोटी-छोटी बालिकाओं को पारंपरिक वेशभूषा में सुसज्जित रूप में सम्मानित करते हुए उन्हें उपहार/प्रसाद वितरित किया गया तथा उनके साथ आत्मीय संवाद स्थापित कर उनका उत्साहवर्धन किया गया। बालिकाओं के चेहरे पर उत्साह एवं आत्मविश्वास स्पष्ट रूप से परिलक्षित हुआ, जो कार्यक्रम की सफलता को दर्शाता है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा बालिकाओं एवं उपस्थित छात्र-छात्राओं को संबोधित करते हुए शिक्षा, आत्मनिर्भरता एवं आत्मरक्षा के महत्व पर प्रकाश डाला गया तथा उन्हें अपने अधिकारों के प्रति जागरूक रहने एवं किसी भी प्रकार की समस्या होने पर निर्भीक होकर पुलिस से संपर्क करने हेतु प्रेरित किया गया।कार्यक्रम के दौरान उपस्थित महिलाओं/बालिकाओं को कार्यस्थल पर यौन उत्पीड़न से संरक्षण अधिनियम (POSH Act) के संबंध में विस्तृत जानकारी प्रदान की गई तथा उनके अधिकारों एवं सुरक्षा से जुड़े महत्वपूर्ण प्रावधानों से अवगत कराया गया, जिससे वे अपने अधिकारों के प्रति सजग एवं सशक्त बन सकें। साथ ही विभिन्न आपातकालीन एवं सहायता सेवाओं जैसे वूमेन पावर लाइन-1090, महिला हेल्पलाइन-181, मुख्यमंत्री हेल्पलाइन-1076, पुलिस हेल्पलाइन-112, चाइल्ड हेल्पलाइन-1098, स्वास्थ्य सेवा-102/108 एवं साइबर अपराध हेल्पलाइन-1930 के संबंध में विस्तारपूर्वक जानकारी देते हुए इन सेवाओं का समय पर उपयोग करने हेतु प्रेरित किया गया। कार्यक्रम के दौरान विद्यालय परिसर में सकारात्मक एवं प्रेरणादायक वातावरण बना रहा। उपस्थित छात्राओं, अभिभावकों एवं शिक्षकों द्वारा पुलिस विभाग के इस जन-जागरूकता अभियान की सराहना की गई तथा इसे समाज में महिला सुरक्षा के प्रति एक प्रभावी पहल बताया गया। उक्त अवसर पर विद्यालय प्रबंधन, शिक्षकगण एवं अन्य पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित रहे।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें