ब्लॉक बैठक में करोड़ों की कार्ययोजना को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

ब्लॉक बैठक में करोड़ों की कार्ययोजना को मंजूरी, विकास कार्यों को मिलेगी रफ्तार

संवाददाता बृजेंद्र शर्मा कुंडा प्रतापगढ़

बिहार (प्रतापगढ़): विकास खंड बिहार के सभागार में मंगलवार को एक महत्वपूर्ण बैठक एवं सम्मान समारोह का आयोजन किया गया बैठक की अध्यक्षता ब्लॉक प्रमुख सुशीला रामचंद्र सरोज ने की, जिसमें क्षेत्र पंचायत सदस्यों, ग्राम प्रधानों और जनप्रतिनिधियों की व्यापक भागीदारी देखने को मिली। बैठक में ग्रामीण विकास से जुड़े विभिन्न प्रस्तावों पर विस्तार से चर्चा करते हुए लगभग करोड़ रुपये की कार्ययोजना को सर्वसम्मति से मंजूरी प्रदान की गई। जनप्रतिनिधियों ने अपने-अपने गांवों की आवश्यकताओं को प्रमुखता से रखते हुए बुनियादी सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण पर जोर दिया। चर्चा के दौरान नाली निर्माण, खड़ंजा कार्य, संपर्क मार्गों का निर्माण, मनरेगा के तहत रोजगार सृजन, तालाबों का सौंदर्यीकरण और खेल मैदानों के विकास जैसे प्रस्तावों को प्राथमिकता दी गई। सभी बिंदुओं पर गंभीरता से विचार-विमर्श के बाद कार्ययोजना को स्वीकृति दी गई, जिससे क्षेत्र में विकास कार्यों को नई गति मिलने की उम्मीद है। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एमएलसी अक्षय प्रताप सिंह ‘गोपाल भइया’ ने कहा कि गांवों का समग्र विकास ही जिले और प्रदेश की प्रगति का आधार है। उन्होंने बताया कि जनप्रतिनिधियों के बेहतर समन्वय से विकास कार्यों में तेजी आती है। उन्होंने यह भी उल्लेख किया कि नेतृत्व स्तर पर लगातार पीडब्ल्यूडी, जिला पंचायत, एमएलसी निधि और विधायक निधि के माध्यम से ग्राम सभाओं में विकास कार्य कराए जा रहे हैं। साथ ही हर वर्ष नेत्र शिविर, कन्याओं के विवाह और गंभीर बीमारियों के इलाज में भी सहयोग किया जाता रहा है। बीडीओ प्रभारी सुरेंद्र कुमार एवं एडीओ पंचायत बृजेश सिंह ने सरकार की विभिन्न योजनाओं की जानकारी देते हुए कहा कि इनका लाभ अंतिम व्यक्ति तक पहुंचाना प्रशासन की प्राथमिकता है। उन्होंने जनप्रतिनिधियों से योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन में सहयोग की अपील की। इस अवसर पर जनसत्ता दल के तत्वावधान में उपस्थित सदस्यों को सम्मान स्वरूप उपहार भेंट किए गए तथा पत्रकारों का भी माल्यार्पण कर स्वागत किया गया। बैठक के दौरान प्रधान संघ जिलाध्यक्ष पिंटू सिंह ने ब्लॉक प्रशासन पर नाराजगी जताते हुए कहा कि क्षेत्र पंचायत की पिछली बैठकों में हुई कार्यवाही की जानकारी समय पर दी जानी चाहिए। उन्होंने एडीओ पंचायत बृजेश सिंह से जल्द स्थिति स्पष्ट करने की मांग की। कार्यक्रम में जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि कुलदीप पटेल, बाबागंज विधायक विनोद सरोज, डॉ. के.एन. ओझा,पूर्व प्रमुख डब्बू सिंह,पूर्व प्रमुख,अनुभव यादव ब्लॉक अध्यक्ष प्रदीप शुक्ला,सुग्गा तिवारी, सीडीपीओ माया देवी, पशु चिकित्सा अधिकारी साधना तिवारी, स्वास्थ्य विभाग से रोहित सिंह, शिक्षा विभाग से बेनाम हरि त्रिपाठी सहित बड़ी संख्या में जनप्रतिनिधि लालमणि मिश्रा, क्षीरसागर तिवारी,रमेश गौतम, राकेश कुमार, नीरज कुमार,रवि यादव, कमल सिंह, विक्कू सिंह,गब्लू सिंह,नीलमणि सिंह,के साथ साथ सैकड़ों क्षेत्र पंचायत सदस्य,ग्राम प्रधानों का भब्य माल्यार्पण और उपहार के साथ सम्मान किया गया,वही साथ ही अधिकारी एवं कार्यकर्ता बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया