एटा के हितैषी मनु चौहान ने तीन टीबी मरीजों को लिया गोद, टीबी मुक्त एटा के लिए बढ़ाया कदम

एटा के हितैषी मनु चौहान ने तीन टीबी मरीजों को लिया गोद, टीबी मुक्त एटा के लिए बढ़ाया कदम

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

इससे पूर्व 405 से अधिक मरीजों की कर चुके हैं मदद, समाज में बनी मिसाल

जनपद एटा, 24 मार्च 2026
जनपद एटा को तपेदिक (टीबी) मुक्त बनाने की दिशा में एक सराहनीय और प्रेरणादायक पहल करते हुए समाजसेवी मानवेन्द्र सिंह चौहान उर्फ हितैषी मनु ने मंगलवार को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मारहरा में आयोजित कार्यक्रम के दौरान तीन और टीबी मरीजों को गोद लिया। यह कार्यक्रम टीबी मुक्त भारत अभियान के अंतर्गत आयोजित किया गया। इस मौके पर हितैषी मनु चौहान ने कहा कि उनका संकल्प एटा जनपद को पूरी तरह टीबी मुक्त बनाना है। उन्होंने बताया कि टीबी जैसी गंभीर बीमारी के इलाज में केवल दवाइयां ही काफी नहीं होतीं, बल्कि मरीजों को पौष्टिक आहार, नियमित जांच और मानसिक सहयोग भी उतना ही जरूरी होता है। इसी सोच के तहत वे गोद लिए गए मरीजों को पूरे उपचार काल में पोषण सामग्री और हर संभव सहयोग उपलब्ध कराएंगे।
उन्होंने जानकारी दी कि इससे पहले भी वे 405 से अधिक टीबी मरीजों को गोद लेकर उनकी छह माह की उपचार अवधि में लगातार सहायता प्रदान कर चुके हैं। उनके सहयोग से अधिकांश मरीज अब पूरी तरह स्वस्थ होकर सामान्य जीवन जी रहे हैं, जो इस पहल की सफलता को दर्शाता है। कार्यक्रम के दौरान मारहरा सीएचसी अधीक्षक डॉ. सुधीर कुमार, एसटीएस विजेन्द्र कुमार सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य कर्मचारी उपस्थित रहे। अधिकारियों ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायी उदाहरण बताया और आमजन से अपील की कि समय पर जांच कराएं तथा टीबी उन्मूलन अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया