राम नवमी पर न्यायालयों के अवकाश में बदलाव, अब 27 मार्च को बंद रहेंगे कोर्ट
स्टेट ब्यूरो चीफ़ विष्णु रावत
एटा, 24 मार्च 2026। माननीय उच्च न्यायालय, इलाहाबाद के निर्देशानुसार जनपद एटा में न्यायालयों के अवकाश कार्यक्रम में आंशिक संशोधन किया गया है। इस संबंध में जानकारी देते हुए जनपद न्यायाधीश दिनेश चन्द ने बताया कि राम नवमी के अवसर पर पहले घोषित अवकाश में परिवर्तन किया गया है।
उन्होंने बताया कि पूर्व निर्धारित अवकाश गुरुवार, 26 मार्च 2026 के स्थान पर अब शुक्रवार, 27 मार्च 2026 को रहेगा। इसके तहत 27 मार्च को जनपद न्यायालय एटा मुख्यालय स्थित सभी न्यायालयों के साथ-साथ ग्राम न्यायालय, अलीगंज में भी अवकाश घोषित किया गया है। वहीं, गुरुवार 26 मार्च 2026 को जनपद न्यायालय एटा के सभी न्यायालय एवं ग्राम न्यायालय, अलीगंज में न्यायिक कार्य सामान्य रूप से संचालित होंगे। इसके अलावा 27 मार्च को निर्धारित सभी वादों की सुनवाई एवं निस्तारण के लिए नई तिथि 28 मार्च 2026 तय करने के निर्देश भी जारी किए गए हैं, ताकि वादकारियों को किसी प्रकार की असुविधा का सामना न करना पड़े।












