महाकाल-नीलकंठ मार्ग पर यूडीए की बड़ी कार्रवाई: बेगम बाग कॉलोनी के 16 मकान व होटल ध्वस्त

महाकाल-नीलकंठ मार्ग पर यूडीए की बड़ी कार्रवाई: बेगम बाग कॉलोनी के 16 मकान व होटल ध्वस्त

संवाददाता संतोष यादव, उज्जैन।

उज्जैन में महाकाल-नीलकंठ मार्ग के पास स्थित बेगम बाग कॉलोनी में मंगलवार को उज्जैन विकास प्राधिकरण (यूडीए) ने बड़ी कार्रवाई करते हुए 16 मकानों, होटल और गेस्ट हाउस को ध्वस्त कर दिया। यह कार्रवाई सुबह से शुरू होकर देर रात तक चली, जिससे पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया। प्राप्त जानकारी के अनुसार, यूडीए ने लीज नियमों का उल्लंघन करने वाले निर्माणों को चिन्हित किया था। इन भवनों का उपयोग निर्धारित नियमों के विपरीत किया जा रहा था, जिसके चलते पहले ही संबंधित भवन मालिकों को नोटिस जारी किए गए थे। तय समय सीमा में जवाब या सुधार नहीं होने पर प्राधिकरण ने सख्त कदम उठाते हुए ध्वस्तीकरण की कार्रवाई की।
कार्रवाई के दौरान प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर मौजूद रही, ताकि किसी भी प्रकार की अप्रिय स्थिति से निपटा जा सके। भारी पुलिस बल की मौजूदगी में जेसीबी मशीनों की मदद से अवैध निर्माणों को हटाया गया। यूडीए अधिकारियों ने बताया कि शहर में अवैध निर्माण और लीज नियमों के उल्लंघन के खिलाफ आगे भी इसी तरह की कार्रवाई जारी रहेगी। प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि नियमों का पालन नहीं करने वालों पर सख्त कार्रवाई की जाएगी।
इस कार्रवाई के बाद क्षेत्र में रहने वाले लोगों में चिंता और असंतोष का माहौल भी देखा गया, वहीं प्रशासन ने इसे शहर के सुव्यवस्थित विकास के लिए जरूरी कदम बताया है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal