पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ द्वारा उत्कृष्ट कार्य हेतु पुलिस कर्मियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान, आईजीआरएस में जनपद प्रतापगढ़ प्रदेश में प्रथम स्थान पर।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा उत्कृष्ट कार्य, सेवा समर्पण एवं कर्तव्यनिष्ठा के लिए निरीक्षक श्री राकेश चौरसिया, आरक्षी सूरज कुमार, आरक्षी योगेश कुमार, आरक्षी रोहित यादव, आरक्षी आलोक कुमार, महिला आरक्षी सीमा कुशवाहा एवं महिला आरक्षी नीलू भारती को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। उक्त अधिकारियों/कर्मचारियों द्वारा जन शिकायतों के त्वरित एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए माह फरवरी-2026 में आईजीआरएस (जन शिकायत) पोर्टल पर जनपद प्रतापगढ़ को उत्तर प्रदेश में प्रथम स्थान दिलाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया। इस सराहनीय उपलब्धि पर उनकी भूरि-भूरि प्रशंसा करते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई है।
जनपद प्रतापगढ़ पुलिस जनसुनवाई एवं शिकायत निस्तारण की प्रक्रिया को और अधिक प्रभावी एवं पारदर्शी बनाने हेतु सतत प्रतिबद्ध है।।












