मथुरा थाना जीआरपी किया सरायनीय कार्य

मथुरा थाना जीआरपी किया सरायनीय कार्य

संवाददाता जय भगवान बघेल मथुरा

स्टेशन पर गुम हुई चार साल की बच्ची को मिशन शक्ति टीम द्वारा बच्ची के परिजनों को ढूंढकर बच्ची से मिलाया।

शासन द्वारा चलाये जा रहे मिशन शक्ति नारी सुरक्षा,नारी सम्मान, नारी स्वावलंवन के दृष्टिगत दिनांक 25.03.26 को उ0नि0 विपिन कुमार कटारिया मय मिशन शक्ति टीम व महिला है0कां0 राजरानी के रेलवे स्टेशन मथुरा जं0 के प्लेटफार्म सं0 1 पर चैकिंग कर रहे थे उसी दौरान प्लेट फार्म नं0 01 पर एक बच्ची उम्र करीब 04 वर्ष गुम अवस्था में रोती हुयी मिली तभी महिला है0का0 ने बच्ची को गोद मे लिया व बच्ची से प्यार से नाम पूछा गया तो बच्ची ने अपना नाम वी बताया और कुछ नही बता पा रही थी । बच्ची को तत्काल रूप से म.है0का0 द्वारा थाना कार्यालय लाकर महिला हेल्प डेस्क पर बैठाया गया। तथा बच्ची को बिस्किट दी, बच्ची वी के फोटो लेकर दिवसाधिकारी उ0नि0 विपिन कुमार कटारिया व मिशन शक्ति टीम उक्त घटना के सम्बन्ध मे त्वरीत कार्यवाही करते हुये उक्त बच्ची *वी के माता पिता के सम्बन्ध मे रेलवे स्टेशन मथुरा जं0 परिसर के प्लेटफार्म सं0 1,2/3, 4/5,6/7,8,9/10 व बुकिंग ह़ॉल प्रथम व द्वितीय , वेटिंग हॉल मुसाफिर खाना पर जा –जा कर जानकारी की तो प्लेटफार्म सं0 1 पर एक व्यक्ति वीरेश पुत्र श्री राजवीर सिंह(बच्ची के मामा) व महिला सुमनलता पत्नी श्री उमा शंकर ने बताया कि मेरी वेटी वी उम्र करीब 04 वर्ष खो गयी है उक्त महिला को फोटो दिखाने ने पर महिला ने बच्ची को अपनी बेटी वी के रूप मे पहचान लिया । वीरेश पुत्र श्री राजवीर सिंह व महिला सुमनलता निवासी भरतपुर राजस्थान को थाना लाया गया बच्ची द्वारा अपनी मम्मी व मामा वीरेश पुत्र राजवीर को पहचाने जाने के बाद बच्ची को सकुशल उसकी मम्मी व मामा वीरेश उपरोक्त के सुपुर्द किया। बच्ची के परिजनों द्वारा पुलिस की भूरि-भूरि प्रंशंसा की गयी ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया