जनगणना हेतु 108 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न, सियाराम कालोनी का कराया गया विजिट।।

जनगणना हेतु 108 फील्ड ट्रेनर्स के प्रशिक्षण कार्य सम्पन्न, सियाराम कालोनी का कराया गया विजिट।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़। आगामी जनगणना 2027 की तैयारियों को लेकर जनपद में प्रशिक्षण कार्य तेज कर दिया गया है। इसी क्रम में एमडीपीजी कॉलेज में 108 फील्ड ट्रेनरों का त्रिदिवसीय प्रशिक्षण कार्यक्रम सफलतापूर्वक सम्पन्न हुआ। इस प्रशिक्षण में 6 मास्टर ट्रेनरों द्वारा प्रतिभागियों को जनगणना से संबंधित विभिन्न महत्वपूर्ण बिंदुओं की विस्तृत जानकारी दी गई। प्रशिक्षण के दौरान फील्ड ट्रेनरों को भवन एवं मकान गणना, डेटा संकलन की प्रक्रिया, प्रपत्रों के सही उपयोग तथा सर्वेक्षण के दौरान बरती जाने वाली सावधानियों के बारे में विस्तार से समझाया गया। साथ ही उन्हें आवश्यक लेखन सामग्री और भवन/मकान गणना की निर्देशिका भी उपलब्ध कराई गई, जिससे वे कार्य को प्रभावी ढंग से संपन्न कर सकें। प्रतिभागियों के लिए प्रशिक्षण स्थल पर पेयजल, भोजन और एलईडी स्क्रीन जैसी सुविधाएं भी उपलब्ध कराई गईं, ताकि प्रशिक्षण सुचारू और व्यवस्थित रूप से चल सके। कार्यक्रम के अंतिम दिन फील्ड ट्रेनरों को सियाराम कॉलोनी का फील्ड विजिट कराया गया, जहां उन्हें वास्तविक परिस्थितियों में गणना कार्य की प्रक्रिया का व्यावहारिक अनुभव दिया गया। प्रशिक्षण पूर्ण होने के बाद अब ये फील्ड ट्रेनर निकट भविष्य में प्रगणकों और सुपरवाइजरों को चार्जवार प्रशिक्षण देंगे, जिससे जनगणना 2027 के कार्य को समयबद्ध और सटीक तरीके से पूरा किया जा सके।

जिला सूचना कार्यालय प्रतापगढ़ द्वारा प्रसारित

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें