आज नगर क्षेत्र के पंजाबी मार्केट में निरीक्षण कर नालियों की सफाई, कूड़ा उठान, पेयजल व्यवस्था एवं समुचित स्वच्छता की स्थिति का गहन जायजा लिया।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
विशेष रूप से नालियों की नियमित सफाई एवं जल निकासी व्यवस्था को सुदृढ़ बनाए रखने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए गए, ताकि जलभराव एवं गंदगी की समस्या उत्पन्न न हो सके।
निरीक्षण के दौरान स्पष्ट निर्देश दिए गए कि साफ-सफाई व्यवस्था में किसी भी प्रकार की लापरवाही कदापि स्वीकार नहीं की जाएगी तथा दोषी पाए जाने पर सख्त कार्यवाही सुनिश्चित की जाएगी।।
हमारी सर्वोच्च प्राथमिकता है कि नगर का प्रत्येक बाजार, गली एवं मोहल्ला स्वच्छ, सुंदर एवं व्यवस्थित रहे, जिससे आमजन को स्वच्छ एवं स्वस्थ वातावरण प्राप्त हो सके।।












