पट्टी महाविद्यालय का गन्ना अनुसंधान संस्थान से समझौता विद्यार्थियों-शिक्षकों को शोध, प्रशिक्षण में मिलेगी मदद।।

पट्टी महाविद्यालय का गन्ना अनुसंधान संस्थान से समझौता
विद्यार्थियों-शिक्षकों को शोध, प्रशिक्षण में मिलेगी मदद।।

संवाददाता विनय कुमार मिश्रा

प्रतापगढ़ के स्नातकोत्तर महाविद्यालय पट्टी ने भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद के भारतीय गन्ना अनुसंधान संस्थान, लखनऊ के साथ एक समझौता किया है। यह समझौता विद्यार्थियों और शिक्षकों के अकादमिक शोध, प्रशिक्षण, शैक्षणिक और तकनीकी उन्नयन के लिए किया गया है। इस समझौते के तहत, महाविद्यालय के छात्रों और शोधार्थियों को कृषि के क्षेत्र में प्रशिक्षण, अध्ययन और शोध के लिए संस्थान द्वारा वैज्ञानिक तकनीकी सुविधाएं मिलेंगी। इसमें फील्ड सर्वे के लिए आवश्यक सहायता भी शामिल होगी।
यह समझौता 24 मार्च 2026 को संपन्न हुआ। समझौता पत्र पर महाविद्यालय के प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय और भारतीय कृषि अनुसंधान के निदेशक डॉ. दिनेश सिंह ने संयुक्त हस्ताक्षर किए। इस अवसर पर शोध परियोजना एवं मूल्यांकन के कोऑर्डिनेटर डॉ. एल. एस. गंगवार, प्रधान वैज्ञानिक डॉ. मनोज कुमार त्रिपाठी, डॉ. हसन सहित कई वैज्ञानिक उपस्थित रहे।
प्राचार्य प्रो. अखिलेश कुमार पांडेय ने बताया कि इस पहल से समय-समय पर वैज्ञानिक और तकनीशियन महाविद्यालय आकर विद्यार्थियों को प्रशिक्षण देंगे। वे नवाचारों के व्यावहारिक उपयोगों को भी छात्रों के साथ साझा करेंगे। महाविद्यालय की इस उपलब्धि पर प्रो. आर. बी. अग्रहरि, प्रो. मिथिलेश त्रिपाठी, डॉ. दिलीप सिंह, डॉ. राकेश पांडेय सहित सभी शिक्षकों और विद्यार्थियों में खुशी का माहौल है। यह जानकारी महाविद्यालय के जनसूचना अधिकारी डॉ. वीरेंद्र कुमार मिश्र ने दी।।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें