जनपद प्रतापगढ़ में शांति एवं कानून-व्यवस्था को और अधिक सुदृढ़ एवं प्रभावी बनाए रखने के उद्देश्य ।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
पुलिस अधीक्षक प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा थाना फतनपुर क्षेत्रान्तर्गत चौकी सुवंसा में थाना स्थानीय पुलिस बल के साथ पैदल गश्त किया गया।। गश्त के दौरान प्रमुख बाजारों, भीड़भाड़ वाले स्थानों एवं संवेदनशील क्षेत्रों में सघन भ्रमण कर सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया गया। आमजन, व्यापारियों एवं स्थानीय नागरिकों से संवाद स्थापित कर उन्हें सुरक्षा का भरोसा दिलाया गया तथा किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तत्काल पुलिस को देने हेतु प्रेरित किया गया।। इस दौरान संदिग्ध व्यक्तियों/वस्तुओं की सघन चेकिंग की गई तथा ड्यूटी पर तैनात पुलिस बल को सतर्कता एवं अनुशासन के साथ प्रभावी पुलिसिंग करने के निर्देश दिए गए। पुलिस अधीक्षक महोदय द्वारा क्षेत्र में निरंतर गश्त बढ़ाने एवं अपराध नियंत्रण हेतु आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए गए।।












