थाना आसपुर देवसरा पुलिस द्वारा दहेज हत्या के अभियोग से संबंधित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता को किया गया गिरफ्तार।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
अभियुक्त/अभियुक्ता को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत पांचों तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया।। आरोपी ससुरालीजन द्वारा वादी की पुत्री को अतिरिक्त दहेज की माँग को लेकर प्रताड़ित करना तथा दिनांक 23.03.2026 को आरोपी ससुरालीजनों द्वारा वादी की पुत्री को जान से मार दिया गया । जिसमे वादी की तहरीर के आधार पर पर थाना आसपुर देवसरा पर मु0अ0सं0 56/26 धारा 80/85/351 (3)बीएनएस व 3/4 डी0पी0 एक्ट बनाम 04 नामजद का अभियोग पंजीकृत किया गया । पुलिस अधीक्षक, प्रतापगढ़ श्री दीपक भूकर द्वारा आपराधिक क्रिया कलाप में संलिप्त अपराधियों के विरूद्ध चलाए जा रहे अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक पूर्वी श्री शैलेन्द्र लाल व क्षेत्राधिकारी पट्टी श्री मनोज कुमार सिंह रघुवंशी के कुशल पर्वेक्षण में था ना प्रभारी आसपुर देवसरा श्री राकेश कुमार चौरसिया के नेतृत्व में थाना आसपुर देवसरा के उ0नि0 हरीन्द नारायण राय मय हमराह उ0नि0 सचिन कुमार, हे का0 पवन नायक,का0 लालबहादुर व म0का0 आरती मौर्या द्वारा देखभाल क्षेत्र/तलाश वांछित, वारण्टी अभियुक्त व संदिग्ध व्यक्तियों, वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर मु0अ0सं0 56/26 धारा 80/85/351 (3)बबीएनएस व 3/4 डीपी एक्ट थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ से संबंधित 03 अभियुक्त/अभियुक्ता, 01. बृजेश वर्मा पुत्र उर्फ राहुल पुत्र गोवर्धन वर्मा, 02. गोवर्धन वर्मा पुत्र स्व0 नीमर वर्मा, 03. श्रीमती देवी पत्नी गोवर्धन वर्मा समस्त निवासीगण ग्राम पूरे दलपत शाह थाना आसपुर देवसरा जनपद प्रतापगढ़ को थाना आसपुर देवसरा क्षेत्रान्तर्गत पांचों तालाब के पास से गिरफ्तार किया गया।।












