राजा भैया का विकास धमाका: करोड़ों की सड़क परियोजना का शिलान्यास, 9.75 किमी सड़क से बदलेगी तस्वीर

राजा भैया का विकास धमाका: करोड़ों की सड़क परियोजना का शिलान्यास, 9.75 किमी सड़क से बदलेगी तस्वीर

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से परेवा नारायणपुर–हथिगवां–अखैबरपुर धीमी तक बनेगी आधुनिक कुंडा:- प्रतापगढ़!कुंडा की धरती पर एक बार फिर विकास का बिगुल बजा, जब जनसत्ता दल लोकतांत्रिक पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष, कुंडा विधायक एवं पूर्व कैबिनेट मंत्री कुंवर रघुराज प्रताप सिंह ने बुधवार को करोड़ों रुपये की लागत से बनने वाली 9.75 किलोमीटर लंबी महत्वपूर्ण सड़क परियोजना का विधिवत शिलान्यास किया। वैदिक मंत्रोच्चारण और पूजन-अर्चन के बीच शुरू हुई इस परियोजना ने पूरे क्षेत्र में उत्साह की लहर दौड़ा दी। यह सड़क लखनऊ-प्रयागराज मार्ग से परेवा नारायणपुर, हथिगवां होते हुए अखैबरपुर धीमी तक बनेगी, जिससे क्षेत्रीय संपर्क, व्यापार और आवागमन को नई गति मिलेगी। शिलान्यास के बाद आयोजित विशाल जनसभा में उमड़ी भीड़ ने साफ संकेत दे दिया कि राजा भैया का जनाधार आज भी अडिग है। कार्यक्रम की अगुवाई कर रहे पूर्व प्रमुख व वर्तमान जिला पंचायत सदस्य बबलू सिंह बछरौली ने राजा भैया को “विकास पुरुष” बताते हुए कहा कि उन्होंने हमेशा जाति-पाति से ऊपर उठकर जनसेवा की मिसाल कायम की है। राष्ट्रीय कथावाचक अतुल जी महाराज ने मंच से राजा भैया को “सनातन का अजेय योद्धा” बताते हुए कहा कि 33 वर्षों के राजनीतिक जीवन में उन्होंने बिना थके क्षेत्र के विकास को नई ऊंचाइयों तक पहुंचाया है। उन्होंने कुंडा-बाबागंज की जनता को भाग्यशाली बताते हुए कहा कि उन्हें ऐसा नेतृत्व मिला है जो पीढ़ियों तक याद रखा जाएगा। सभा को संबोधित करते हुए राजा भैया ने अपने खास अंदाज में कहा— “किसी भी विकास कार्य को धरातल पर लाने के लिए लंबी संघर्ष यात्रा करनी पड़ती है, लेकिन जब वह कार्य पूरा होता है तो संतोष मिलता है। विकास का लाभ किसी एक जाति को नहीं, बल्कि पूरे समाज को मिलता है—इसीलिए जनसत्ता दल कभी जातिवाद की राजनीति में विश्वास नहीं करता।”
उन्होंने कार्यकर्ताओं की सराहना करते हुए कहा कि हर बड़े आयोजन के पीछे उनकी अथक मेहनत होती है। साथ ही उन्होंने जातिवाद की राजनीति करने वालों पर तीखा प्रहार करते हुए कहा कि ऐसे नेता अपनी ही जाति के लोगों को ठगने का काम करते हैं।
राजा भैया ने भरोसा दिलाया कि कुंडा और बाबागंज को सड़कों के जाल से जोड़ दिया जाएगा और विकास की गति को और तेज किया जाएगा। उन्होंने यह भी कहा कि वे हर मुद्दे पर पहले जनता से संवाद करते हैं, फिर उसे सदन में मजबूती से उठाते हैं—जिसका असर भी दिखता है। अपने संबोधन के अंत में उन्होंने कहा कि कुंडा-बाबागंज उनके लिए सिर्फ क्षेत्र नहीं, बल्कि परिवार है, और जनता की समस्याओं का समाधान उनकी पहली प्राथमिकता है।
जनता के अपार समर्थन से अभिभूत राजा भैया ने इसे “आने वाले चुनाव का वार्मअप” करार दिया। उन्होंने संकेत दिए कि जल्द ही बलीपुर हौदेश्वरनाथ समेत सात बड़ी सड़कों की सौगात क्षेत्र को मिलने वाली है।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें