बिजली विभाग की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण, अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा

बिजली विभाग की मनमानी से त्रस्त ग्रामीण, अघोषित कटौती पर फूटा गुस्सा

संवाददाता आयुष मिश्र

प्रयागराज। श्रृंगवेरपुर ब्लॉक के अंतर्गत फतेहपुर कायस्थान विद्युत फीडर क्षेत्र में लगातार हो रही अघोषित बिजली कटौती से आम जनमानस में भारी आक्रोश देखने को मिल रहा है। ग्रामीणों का कहना है कि बिजली कटौती का न तो कोई निर्धारित समय है और न ही कोई स्पष्ट नियम, जिससे लोगों की दैनिक दिनचर्या पूरी तरह प्रभावित हो रही है। स्थानीय लोगों के अनुसार दिन हो या रात, कभी भी बिजली काट दी जाती है। खासकर रात के समय बिजली जाने पर स्थिति और भी गंभीर हो जाती है, क्योंकि विद्युत विभाग के जिम्मेदार अधिकारी—जैसे जेई या अन्य कर्मचारी—फोन तक नहीं उठाते। इससे ग्रामीणों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ता है। सूत्रों की मानें तो पिछले कई दिनों से यह समस्या लगातार बनी हुई है, जिससे लोगों में नाराजगी बढ़ती जा रही है। ग्रामीणों का आरोप है कि बिजली विभाग सरकारी नियमों के बजाय मनमाने ढंग से विद्युत आपूर्ति बाधित कर रहा है। ग्रामीणों ने चेतावनी दी है कि यदि जल्द ही इस अघोषित बिजली कटौती पर रोक नहीं लगाई गई, तो वे फतेहपुर कायस्थान विद्युत फीडर पर धरना-प्रदर्शन करने के लिए मजबूर होंगे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal