प्रतापगढ़ प्रेस क्लब पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमा सहित दर्जन भर मागों को लेकर क्लब ने पुलिस कप्तान दीपक भूकर जी को सौपा ज्ञापन

प्रतापगढ़ प्रेस क्लब पत्रकारों पर दर्ज हो रहे फर्जी मुकदमा सहित दर्जन भर मागों को लेकर क्लब ने पुलिस कप्तान दीपक भूकर जी को सौपा ज्ञापन

जिला संवाददाता अमित शुक्ला

प्रतापगढ़। बीते कई महीनो से जनपद सहित पूरे प्रदेश में पत्रकारों के ऊपर फर्जी तरीके से मुकदमे पजीकृत कर शारीरिक एवं मानसिक उत्पीड़न करने का प्रयत्न किया जा रहा है। फर्जी मुकदमों के साथ ही पत्रकारों से जुड़े मामलों की पुलिस की द्वारा सुनवाई ना होने तथा तमाम समस्याओं को लेकर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब के संरक्षक और अध्यक्ष के नेतृत्व में महामंत्री, उपाध्यक्ष, वरिष्ठ उपाध्यक्ष, संगठन मंत्री सहित क्लब के सैकड़ों सदस्यगण राज्यपाल को सबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक को सौपा। इस ज्ञापन में राज्यपाल से पत्रकारों के लिए एक दर्जन मांगे की गयी हैं। बताते चले कि बुधवार को प्रतापगढ़ प्रेस क्लब अध्यक्ष पवन सिंह नेतृत्व में क्लब के पदाधिकारी सहित सैकड़ों सदस्यों ने जिलाधिकारी शिव सहाय अवस्थी और पुलिस अधीक्षक दीपक भूकर के माध्यम से राज्यपाल को संबोधित ज्ञापन दिया गया। क्लब के अध्यक्ष द्वारा उत्तर प्रदेश की राज्यपाल से मांग करते हुए कहा गया कि पत्रकारों पर दर्ज फर्जी मकदमे वापस लिए जाएं। पत्रकारों की भूमि विवाद जैसे मामलों को तुरंत निस्तारित करने, फर्जी पत्रकारों विरुद्ध जांच कारकर उचित कार्रवाई की जाए, खबर संकलन के दौरान पत्रकारों के वाहनों का चालान ना करने, गैर मान्यता प्राप्त पत्रकारों को राशन कार्ड व आयुष्मान योजन का लाभ दिये जाने सहित कई मांगे शामिल हैं। प्रेस क्लब द्वारा क्लब के संस्थापक स्व. दिनेश सिंह के नाम से नगर क्षेत्र की सड़क का नामकरण किये जाने की भी मांग की गयी। इस मौके पर अध्यक्ष ने कहा कि आज समय में फर्जी लोग भी अपने वाहनों पर प्रेस लिखकर टहल रहे हैं ऐसे लोगों की जाँच कराके इन लोगों पर कार्यवाही की जाय। जिला मुख्यालय पर कार्य करने वाले संवाददाताओ को यातायात विभाग द्वारा कार्ड जारी किया जाए। इस तरह की 12 बसमस्याओं पर प्रतापगढ़ प्रेस क्लब द्वारा ज्ञापन दिया गया। इस दौरान क्लब के संरक्षक अनिकेत दिनेश सिंह, धर्मेंद्र सिंह, महामंत्री आशुतोष त्रिपाठी, वरिष्ठ उपाध्यक्ष पुनीत द्विवेदी, उपाध्यक्ष गिरीश पाण्डेय, संगठन मंत्री अरुण श्रीवास्तव, रविन्द्र धर दुबे, बबलू सिंह, अजितेश त्रिपाठी, अमितेश मिश्र, शिव शंकर तिवारी सोहगौरा, सौरभ शर्मा प्रशान्त सिंह सोम, अवनीश मिश्र, सुधीर रावत, वेद प्रकाश कौशल, अशोक सिंह, विकास जायसवाल, मनीष श्रीवास्तव, गोपाल पाण्डेय, बलराम दुबे, सूरज सोनी, अंजनी तिवारी, राजवंत सरोज, इरफान अहमद, अजय मौर्य, परमानंद मिश्र, अजय जायसवाल, अतुल शुक्ल, दीपक सिंह, उदय राज यादव, आशीष कुमार, आनंद सिंह, धर्मेन्द्र दुबे, निखिल शुक्ल, अंबुज शर्मा, डीके शुक्ल सहित सैकड़ों पत्रकार साथी मौजूद रहे।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया