अवागढ़ में गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कालाबाजारी के गंभीर आरोप

अवागढ़ में गैस एजेंसी पर अवैध वसूली और कालाबाजारी के गंभीर आरोप

संवाददाता योगेन्द्र सिंह

जनपद एटा के विकासखंड अवागढ़ क्षेत्र के जालुखेड़ा स्थित निरंजन भारत गैस एजेंसी एक बार फिर विवादों में घिर गई है। एजेंसी पर उपभोक्ताओं से निर्धारित मूल्य से अधिक पैसे वसूलने और गैस सिलेंडरों की कालाबाजारी करने के गंभीर आरोप लग रहे हैं। स्थानीय ग्रामीण उपभोक्ताओं का कहना है कि जहां एक ओर उन्हें समय पर घरेलू गैस सिलेंडर नहीं मिल पा रहे हैं, वहीं दूसरी ओर क्षेत्र के मिठाई दुकानों, नाश्ता केंद्रों और होटलों पर बड़ी संख्या में घरेलू गैस सिलेंडर खुलेआम इस्तेमाल होते दिखाई दे रहे हैं। यह स्थिति एजेंसी की कार्यप्रणाली पर सवाल खड़े कर रही है।
ग्रामीणों के अनुसार, कैमरे की भनक लगते ही कई दुकानदार सिलेंडरों को कपड़ों से ढंकते नजर आते हैं, जिससे यह आशंका और प्रबल हो जाती है कि घरेलू गैस का व्यावसायिक उपयोग किया जा रहा है। सूत्रों की मानें तो एजेंसी में ‘पहले पैसा, फिर गैस’ का खेल चल रहा है। जिन उपभोक्ताओं द्वारा प्रति सिलेंडर अधिक कीमत दी जाती है, उन्हें आसानी से गैस उपलब्ध करा दी जाती है, जबकि सामान्य उपभोक्ता कई दिनों तक एजेंसी के चक्कर काटने को मजबूर रहते हैं। नाम न छापने की शर्त पर एक व्यक्ति ने बताया कि कुछ लोगों ने एक से अधिक गैस कनेक्शन ले रखे हैं और उपभोक्ता पुस्तिकाओं का दुरुपयोग कर गैस सिलेंडरों का अवैध भंडारण किया जा रहा है, जो बाद में ऊंचे दामों पर बेचे जाते हैं।
इस पूरे मामले में प्रशासनिक लापरवाही भी साफ नजर आ रही है। स्थानीय लोगों का कहना है कि लंबे समय से शिकायतें करने के बावजूद न तो एजेंसी संचालकों के खिलाफ कोई ठोस कार्रवाई की गई है और न ही कालाबाजारी पर अंकुश लगाया गया है।
अब देखना यह होगा कि संबंधित विभाग इस मामले को कितनी गंभीरता से लेते हैं और दोषियों के खिलाफ कब तक कार्रवाई होती है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया