AWBN कर्मचारी से लिया जा रहा STENO का काम, नियमों पर उठे सवाल
संवाददाता योगेन्द्र सिंह
जनपद एटा। तहसील सदर में एक हैरान करने वाला मामला सामने आया है, जहां AWBN (Assistant Wasil Baqi Navis) पद पर तैनात कर्मचारी से स्टेनो (Stenographer) जैसे महत्वपूर्ण पद का कार्य लिया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, AWBN का कार्य मुख्य रूप से रिकॉर्ड संधारण एवं फील्ड से जुड़ा होता है, लेकिन इसके विपरीत अनंत शर्मा, जो AWBN पद पर तैनात हैं, वर्तमान में SDM सदर एटा के स्टेनो के रूप में कार्य कर रहे हैं।
तहसील सदर एटा जनपद की एक महत्वपूर्ण तहसील है, जो एटा सदर और मारहरा विधानसभा क्षेत्रों के राजस्व कार्यों को संभालती है। ऐसे में इस स्तर पर पदों के दुरुपयोग का मामला प्रशासनिक व्यवस्था पर गंभीर प्रश्न खड़े करता है। इसी बीच, क्षेत्र में अवैध खनन के बढ़ते मामलों को लेकर भी चर्चाएं तेज हैं। सूत्रों के मुताबिक, खनन गतिविधियों में संलिप्त लोगों के साथ इस कर्मचारी की भूमिका को लेकर भी सवाल उठ रहे हैं।
अब बड़ा सवाल यह है कि—
आखिर किस नियमावली के तहत AWBN कर्मचारी को SDM का स्टेनो बनाया गया है? क्या यह प्रशासनिक लापरवाही है या फिर किसी उच्च स्तर की मिलीभगत?
इस पूरे मामले में अब तक कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया सामने नहीं आई है।












