खंडित शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर कैलोरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा के साथ शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

खंडित शिव मंदिर के पुनर्निर्माण पर कैलोरा में उमड़ा आस्था का सैलाब, भव्य शोभायात्रा के साथ शिव परिवार की हुई प्राण प्रतिष्ठा

संवाददाता अश्वनी कुमार जिला हाथरस

हाथरस जिले के गांव कैलोरा में लंबे समय से खंडित पड़े शिव मंदिर का पुनर्निर्माण कर उसे भव्य स्वरूप दिया गया। नव-निर्मित मंदिर में भगवान शिव परिवार की विधि-विधान से स्थापना की गई। इस पावन अवसर पर पूरे गांव में श्रद्धा, आस्था और उत्साह का अद्भुत माहौल देखने को मिला। मंदिर उद्घाटन के उपलक्ष्य में गांव में भव्य शिव जी की शोभायात्रा निकाली गई, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लेकर धर्म और भक्ति का अनुपम उदाहरण प्रस्तुत किया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह से ही धार्मिक अनुष्ठानों के साथ हुई। विद्वान आचार्यों और पुजारियों द्वारा वैदिक मंत्रोच्चार के बीच भगवान शिव का जलाभिषेक, रुद्राभिषेक और विशेष पूजन किया गया। इसके बाद पूरे विधि-विधान के साथ नव-निर्मित मंदिर में भगवान शिव, माता पार्वती, श्री गणेश, कार्तिकेय और नंदी महाराज को विराजमान कराया गया। मंदिर में देव प्रतिमाओं की स्थापना से पूर्व गांव में भव्य शोभायात्रा निकाली गई। शोभायात्रा में भगवान शिव परिवार की झांकी आकर्षण का केंद्र रही। श्रद्धालु “हर हर महादेव” और “बम बम भोले” के जयघोष के साथ पूरे गांव में भक्ति भाव से झूमते नजर आए। महिलाएं मंगल गीत गाती रहीं, जबकि युवा और बच्चे भी उत्साह के साथ शोभायात्रा में शामिल हुए। पूरे गांव का वातावरण भक्तिमय और शिवमय हो गया।
मंदिर उद्घाटन और प्राण प्रतिष्ठा के इस शुभ अवसर पर गांव के गणमान्य नागरिक, बुजुर्ग, युवा, महिलाएं और बच्चे बड़ी संख्या में मौजूद रहे। श्रद्धालुओं ने मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ के दर्शन किए और अपने परिवार की सुख-समृद्धि, शांति और खुशहाली की कामना की। कार्यक्रम के समापन पर प्रसाद वितरण किया गया, जिसमें सभी ग्रामीणों ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लिया। ग्रामीणों ने बताया कि इस मंदिर के पुनर्निर्माण से गांव में धार्मिक आस्था को नई मजबूती मिलेगी और आने वाले समय में यहां धार्मिक, सांस्कृतिक एवं सामाजिक कार्यक्रमों का आयोजन भी किया जाएगा। ग्रामीणों ने यह भी बताया कि मंदिर निर्माण और पुनर्निर्माण कार्य में गांववासियों का विशेष सहयोग और योगदान रहा, जिसके चलते यह पवित्र कार्य सफलतापूर्वक पूरा हो सका। गांव कैलोरा में शिव मंदिर के पुनर्निर्माण और शिव परिवार की स्थापना को लेकर लोगों में भारी उत्साह और खुशी देखी गई।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया