आमने-सामने की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, सिपाही गंभीर घायल

आमने-सामने की भिड़ंत में होमगार्ड की मौत, सिपाही गंभीर घायल

संवादाता: पंकज मिश्रा

मैनपुरी। थाना बिछवां क्षेत्र के हन्नूखेड़ा गांव के पास बुधवार को तेज रफ्तार दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत में एक होमगार्ड की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि पीछे बैठे सिपाही गंभीर रूप से घायल हो गए। घटना से इलाके में हड़कंप मच गया।
जानकारी के अनुसार डायल 112 की बाइक और दूसरी बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। टक्कर इतनी तेज थी कि बाइक चला रहे होमगार्ड दिनेशचंद्र निवासी सिरसा, थाना कुरावली की मौके पर ही मौत हो गई। वहीं पीछे बैठे सिपाही के सिर में गंभीर चोट आई, जिससे वह लहूलुहान हो गए। घटना की सूचना मिलते ही स्थानीय पुलिस मौके पर पहुंची और घायल सिपाही को तत्काल उपचार के लिए नजदीकी अस्पताल भेजा गया, जहां उनकी हालत गंभीर बताई जा रही है। पुलिस ने मृतक के शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
हादसे के बाद परिजनों में कोहराम मच गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है और दुर्घटना के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal