कौन सुनेगा खाकी की पीड़ा। कंधई व पट्टी क्षेत्र की चौकियों में बदहाल हालात।।
संवाददाता विनय कुमार मिश्रा प्रतापगढ
बुनियादी सुविधाओं के अभाव में पुलिसकर्मी परेशान
जनता की सुरक्षा में 24 घंटे तैनात रहने वाली खाकी खुद बदहाली के दौर से गुजर रही है। जिन पुलिसकर्मियों के भरोसे आमजन अपनी सुरक्षा महसूस करता है, वही पुलिसकर्मी आज मूलभूत सुविधाओं के लिए तरस रहे हैं। जनपद के कई थानों और पुलिस चौकियों की हालत बेहद चिंताजनक बनी हुई है हालांकि कई चौकीयां बेहतर हुई है फिर भी अभी बहुतों को दुरुस्त करना बाकी है।पुलिसकर्मियों को कहीं जर्जर भवनों में ड्यूटी करनी पड़ रही है तो कहीं टिन शेड के नीचे तपती गर्मी और टपकती छत के बीच रात गुजारनी पड़ती है। बरसात के दिनों में स्थिति और भी दयनीय हो जाती है, जब परिसर में जलभराव और कमरों में रिसाव आम बात हो जाती है। पट्टी थाना व कंधई थाना क्षेत्र की कई चौकियों की हालत सबसे अधिक खराब बताई जा रही है।। पुलिसमित्रों के अनुसार लंबी ड्यूटी के बाद भी पुलिसवालों को न तो आराम के लिए उचित व्यवस्था मिलती है और न ही बुनियादी सुविधाएं। कई स्थानों पर स्वच्छ पेयजल की कमी है, जबकि शौचालयों की स्थिति भी।।












