एटा में दर्दनाक हादसा: आवारा गोवंश के हमले में 60 वर्षीय किसान की मौत

एटा में दर्दनाक हादसा: आवारा गोवंश के हमले में 60 वर्षीय किसान की मौत

 संवाददाता योगेन्द्र सिंह एटा जिले के निधौली कला थाना क्षेत्र के नगला संत गांव में गुरुवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां आवारा गोवंश के हमले में 60 वर्षीय किसान की जान चली गई।

मृतक वीरपाल सिंह पुत्र जगरूप सिंह सुबह अपने खेत पर मक्का की फसल की रखवाली करने गए थे। इसी दौरान खेत के पास कुछ आवारा गोवंश आपस में लड़ रहे थे। जैसे ही वीरपाल सिंह उनके पास से गुजरने लगे, अचानक गोवंश ने उन पर हमला कर दिया, जिससे वे गंभीर रूप से घायल हो गए।

घटना के बाद परिजन उन्हें तुरंत जिला मेडिकल कॉलेज लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। इस घटना से परिवार में कोहराम मच गया है।

मृतक के भतीजे धर्मेंद्र ने बताया कि उनके चाचा रोजाना की तरह खेतों पर गए थे, लेकिन आवारा गोवंश की लड़ाई के बीच फंसकर हादसे का शिकार हो गए।

सूचना मिलने पर निधौली कला थाना पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। थाना प्रभारी आदित्य खोखर ने बताया कि पंचनामा की कार्रवाई की जा रही है और मामले की जांच जारी है।

गौरतलब है कि क्षेत्र में आवारा गोवंश की समस्या लगातार बढ़ती जा रही है, जिससे किसानों को अपनी फसलों की रखवाली के दौरान जान का जोखिम उठाना पड़ रहा है।

ये भी पढ़ें इटावा: समाजसेवी राजू गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बांटे उपहार

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal