इटावा: समाजसेवी राजू गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बांटे उपहार

इटावा: समाजसेवी राजू गुप्ता ने किया कन्या पूजन, बांटे उपहार

संवाददाता रोहित कुमार: इटावा में नवरात्रि के पावन अवसर पर समाजसेवी राजू गुप्ता द्वारा कन्या पूजन का आयोजन किया गया। इस धार्मिक कार्यक्रम में क्षेत्र की छोटी-छोटी कन्याओं को विधि-विधान के साथ पूजकर उनका आशीर्वाद लिया गया।

कार्यक्रम के दौरान राजू गुप्ता ने सभी कन्याओं के चरण धोकर उन्हें चुनरी ओढ़ाई और भोजन कराकर सम्मानित किया। इसके बाद कन्याओं को उपहार स्वरूप फल, मिठाई और उपयोगी वस्तुएं वितरित की गईं।

इस अवसर पर राजू गुप्ता ने कहा कि कन्याएं देवी स्वरूप होती हैं और उनकी सेवा व सम्मान करना समाज का कर्तव्य है। उन्होंने सभी से अपील की कि बेटियों को समान अधिकार और सम्मान दिया जाए।

कार्यक्रम में क्षेत्र के कई गणमान्य लोग और स्थानीय निवासी भी मौजूद रहे। सभी ने इस पहल की सराहना करते हुए इसे समाज के लिए प्रेरणादायक .

ये भी पढ़ें एटा में विवाहिता पर ससुराल पक्ष का हमला, लाठी-डंडों से पीटकर किया गंभीर घायल

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें