एटा में कोडीन सीरप तस्करी पर पुलिस की सख्ती, एक और आरोपी गिरफ्तार

एटा में कोडीन सीरप तस्करी पर पुलिस की सख्ती, एक और आरोपी गिरफ्तार

संवादाता अमन अहमद।

एटा जनपद में अवैध नशीले पदार्थों की तस्करी के खिलाफ चलाए जा रहे अभियान के तहत अलीगंज पुलिस को एक और महत्वपूर्ण सफलता मिली है। प्रतिबंधित कोडीन सीरप तस्करी के मामले में वांछित एक और अभियुक्त को गिरफ्तार कर लिया गया है। इस कार्रवाई के साथ ही इस मामले में अब तक कुल छह आरोपियों की गिरफ्तारी हो चुकी है। पुलिस अधीक्षक के निर्देश पर, अपर पुलिस अधीक्षक के पर्यवेक्षण एवं क्षेत्राधिकारी अलीगंज के नेतृत्व में विशेष अभियान चलाया जा रहा है, जिसके तहत फरार और वांछित अपराधियों की धरपकड़ तेज कर दी गई है। इसी क्रम में थाना अलीगंज पुलिस ने मुकदमा संख्या 269/2025 से संबंधित आरोपी राघव सिंह पुत्र जदुनाथ सिंह, निवासी नगला उम्मेद, थाना जसरथपुर को गिरफ्तार किया। पुलिस के अनुसार, आरोपी के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट की धारा 8/21/22/29/60 तथा औषधि एवं प्रसाधन अधिनियम की धारा 18सी/27 के तहत मामला दर्ज है। गिरफ्तारी के बाद आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई करते हुए उसे न्यायालय में पेश किया जा रहा है। पुलिस अधिकारियों का कहना है कि जनपद में नशे के कारोबार को जड़ से खत्म करने के लिए अभियान लगातार जारी रहेगा और ऐसे मामलों में किसी भी आरोपी को बख्शा नहीं जाएगा।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें