अफवाहों से बढ़ी दहशत: जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे लोग

अफवाहों से बढ़ी दहशत: जरूरत से ज्यादा ईंधन भरवा रहे लोग

संवाददाता आयुष मिश्रा

प्रयागराज और प्रतापगढ़ जनपदों में पेट्रोल-डीजल की किल्लत को लेकर फैली अफवाहों ने हालात बिगाड़ दिए हैं। दोनों जिलों के विभिन्न पेट्रोल पंपों पर सुबह से ही वाहनों की लंबी कतारें देखी जा रही हैं, जिससे आमजन को काफी दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। स्थिति यह है कि लोग केवल वाहनों में ही नहीं, बल्कि गैलन, ड्रम और पानी की टंकियां लेकर भी पेट्रोल-डीजल भरवाने पहुंच रहे हैं। इससे पंपों पर अव्यवस्था का माहौल बन गया है और कई स्थानों पर यातायात भी प्रभावित हो रहा है। स्थानीय लोगों के अनुसार सोशल मीडिया पर फैल रही खबरों के चलते लोगों में भय का माहौल है, जिसके कारण वे जरूरत से अधिक ईंधन का भंडारण कर रहे हैं। वहीं पेट्रोल पंप संचालकों ने साफ किया है कि ईंधन की आपूर्ति सामान्य है और किसी प्रकार की कमी नहीं है। प्रशासन ने लोगों से अपील की है कि वे अफवाहों पर ध्यान न दें और केवल आवश्यकता अनुसार ही पेट्रोल-डीजल लें। साथ ही खुले बर्तनों में ईंधन भरवाने से बचने की सलाह दी गई है, क्योंकि इससे दुर्घटना की आशंका बढ़ जाती है। फिलहाल प्रशासन स्थिति पर नजर बनाए हुए है और अफवाहों पर रोक लगाने के प्रयास जारी हैं, ताकि जनजीवन सामान्य हो सके।

और पढ़ें

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें