थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा दुष्कर्म के अभियोग में वांछित 01 अभियुक्त गिरफ्तार।
संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा
गाजियाबाद पुलिस कमिश्नरेट केंद्र का थाना खोड़ा पुलिस द्वारा कार्यवाही का विवरण:- दिनांक 12.02.26 को थाना खोड़ा पर वादिया ने तहरीर दी और बताया कि अमित कुमार पुत्र हरीश चंद निवासी बालाजी नगर बरनाहल जनपद मैनपुरी द्वारा मेरे साथ शादी का झाँसा देकर जूस मे नशीला पदार्थ मिलाकर दुष्कर्म कर वीडियो बनाकर, शादी का वादा करते हुए पत्नी की तरह रखते हुए शारीरिक सम्बन्ध बनाने से गर्भवती हो जाने पर गर्भपात कराकर वीडियो वायरल करने की धमकी देने के सम्बन्ध में दी। प्राप्त तहरीर पर तुरंत संज्ञान लेते हुए थाना खोड़ा पर धारा 69/351(2)/123/89 बीएनएस के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। उक्त क्रम में आज दिनांक 26.03.2026 को थाना खोड़ा पुलिस टीम द्वारा मुखबिर की सूचना पर वांछित अभियुक्त अमित कुमार पुत्र हरीशचन्द्र निवासी हाल पता राजीव विहार खोड़ा मूल निवासी बालाजी नगर कस्बा व थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी उम्र करीब 28 वर्ष को लेबर चौक से गिरफ्तार किया गया कर अग्रिम आवश्यक वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।
पूछताछ का विवरणः-गिरफ्तार अभियुक्त ने पूछताछ के दौरान बताया कि वादिया से मेरी मुलाकात शिकोहाबाद में करीब 03 वर्ष पहले हुई थी। हम आपस में बात-चीत करने लगे। बातचीत करने के दौरान हमारी नजदीकियाँ बढ़ने लगी एवं हम एक-दूसरे को प्यार करने लगे। मैंने उससे शादी का वादा किया था। इसी दौरान हम दोनों के बीच शारीरिक सम्बन्ध बनते रहे। वो मुझसे बार-बार शादी के लिए प्रेशर देती थी परन्तु मैं हर बार कुछ समय के लिए टाल देता था। मैं अपने घरवालों की रजामंदी के बगैर शादी नहीं करना चाहता था। साहब गलती हो गयी।
गिरफ्तार अभियुक्त का नाम पताः-
अमित कुमार पुत्र हरीशचन्द्र निवासी हाल पता राजीव विहार खोड़ा मूल निवासी बालाजी नगर कस्बा व थाना बरनाहल जनपद मैनपुरी उम्र 28 वर्ष
गिरफ्तार अभियुक्त का आपराधिक इतिहासः-
गिरफ्तार अभियुक्त अमित के विरुद्ध उपरोक्त प्रकरण के सम्बन्ध में थाना खोड़ा पर 01 अभियोग पंजीकृत है।
अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।
गिरफ्तारी करने वाली टीमः-
थाना खोड़ा पुलिस टीम ।












