थाना निवाड़ी पुलिस द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण तथा,घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद

थाना निवाड़ी पुलिस द्वारा विद्युत ट्रांसफार्मर चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्त गिरफ्तार, कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण तथा,घटना में प्रयुक्त 01 कार बरामद

पवन सूर्यवंशी ब्यूरो चीफ ऑल एनसीआर क्षेत्र

आज दिनांक 26.03.2026 को थाना निवाड़ी पुलिस टीम द्वारा गश्त व चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना के आधार पर चोरी की घटना कारित करने वाले 02 अभियुक्तों 1. फिरोज पुत्र इस्लामुद्दीन 2. जान मौहम्मद पुत्र अब्दुल गनी निवासीगण धारापट्टी सिवालखास थाना जानी जिला मेरठ को गिरफ्तार किया गया।गिरफ्तार अभियुक्तों के कब्जे से 02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर, ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण तथा घटना में प्रयुक्त 01 स्विफ्ट कार बरामद हुई। गिरफ्तार अभियुक्तों के विरुद्ध थाना निवाडी पर सुसंगत धारा 307 बीएनएस व 3/25 आर्म्स एक्ट के अन्तर्गत अभियोग पंजीकृत किया गया। अग्रिम वैधानिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ का विवरण-

पूछताछ के दौरान अभियुक्तों ने बताया कि हम अपने साथी शाहरुख पुत्र इस्लामूद्दीन के साथ मिलकर दिन में इसी गाडी से घूमफिर कर पहले ऐसे ट्रांसफार्मर चिन्हित करते हैं जो सुनसान रास्तों पर या खेतों की ट्यूबवेल पर रखे हों जिन पर लोगों की आवाजाही कम हो। इसके बाद मौका देखकर रात्रि के समय हम ट्रांसफार्मर को गिराकर उसके अंदर का कीमती सामान चोरी कर ले जाते हैं तथा उस सामान को कबाडियों को बेच देते हैं। उससे जो रुपये मिलते हैं उन्हे आपस में बांट लेते हैं। आज भी हम लोग ट्रांसफार्मर चोरी करने की ही योजना बना रहे थे कि पुलिस ने हमें पकड लिया तथा हमारा साथी शाहरुख मौके से भाग गया।

गिरफ्तार अभियुक्तगण का नाम व पता-

1. फिरोज पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी धारापट्टी कस्बा सिवालखास थाना जानी मेरठ, उम्र करीब 32 वर्ष

2. जान मौहम्मद पुत्र अब्दुल गनी निवासी धारापट्टी सिवालखास थाना जानी मेरठ, उम्र करीब 45 वर्ष

फरार अभियुक्त का नाम व पता –

शाहरुख पुत्र इस्लामुद्दीन निवासी धारापट्टी कस्बा सिवाल खास थाना जानी मेरठ।

बरामदगी का विवरण –

02 अवैध तमंचा 315 बोर, 02 जिन्दा कारतूस 315 बोर
ट्रांसफार्मर चोरी करने के उपकरण(प्लाश, पेचकस, पाना आदि)

घटना में प्रयुक्त स्विफ्ट डिजायर कार रजि० नं0 DL ICS 4296

आपराधिक इतिहास/पंजीकृत अभियोग-

अभियुक्त फिरोज व जान मौहम्मद उपरोक्त के विरुद्ध कमिश्नरेट गाजियाबाद में ट्रांसफार्मर चोरी के करीब 17 अभियोग तथा आर्म्स एक्ट का 01 अभियोग पंजीकृत है। अन्य आपराधिक इतिहास की जानकारी की जा रही है।

गिरफ्तार करने वाली टीम-
स्वाट टीम ग्रामीण जोन व थाना निवाडी पुलिस टीम ।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया