नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ब्रीफिंग सम्पन्न

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के उद्घाटन कार्यक्रम को सफल बनाने हेतु जिला प्रशासन एवं पुलिस विभाग की ब्रीफिंग सम्पन्न

संवाददाता सायरा सूर्यवंशी एनसीआर नोएडा

गौतमबुद्धनगर 27 मार्च, 2026
नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर के प्रस्तावित उद्घाटन कार्यक्रम को सकुशल, सुव्यवस्थित एवं गरिमामय ढंग से संपन्न कराने के उद्देश्य से आज प्रशासन एवं पुलिस अधिकारियों की संयुक्त ब्रीफिंग जनसभा स्थल पर आयोजित की गई। ब्रीफिंग के दौरान कार्यक्रम से जुड़ी व्यवस्थाओं, सुरक्षा प्रबंधन तथा विभिन्न विभागों की जिम्मेदारियों के संबंध में अधिकारियों को विस्तारपूर्वक अवगत कराते हुए आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए। ब्रीफिंग में जिलाधिकारी द्वारा प्रशासन अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि उद्घाटन कार्यक्रम अत्यंत महत्वपूर्ण है, इसलिए सभी विभाग आपसी समन्वय एवं बेहतर तालमेल के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। कार्यक्रम स्थल पर साफ-सफाई, पेयजल, विद्युत व्यवस्था, बैरिकेडिंग, पार्किंग, यातायात प्रबंधन, चिकित्सा सुविधा, मीडिया प्रबंधन तथा कंट्रोल रूम संचालन सहित सभी व्यवस्थाओं को निर्धारित मानकों के अनुरूप समयबद्ध रूप से पूर्ण कर उन्हें अंतिम रूप देने के निर्देश दिए गए। साथ ही यह भी सुनिश्चित करने को कहा गया कि जनसभा स्थल, पार्किंग आदि क्षेत्रों में व्यवस्थाएं पूरी तरह सुव्यवस्थित और व्यवधान रहित रहें, ताकि कार्यक्रम के दौरान किसी प्रकार की असुविधा उत्पन्न न हो। ब्रीफिंग के दौरान पुलिस आयुक्त ने निर्देश दिए की कार्यक्रम की संवेदनशीलता को देखते हुए व्यापक एवं सुदृढ़ सुरक्षा प्रबंध किए गए हैं। कार्यक्रम स्थल, निर्धारित मार्गों तथा आसपास के क्षेत्रों में सघन चेकिंग व्यवस्था लागू करने, प्रभावी ट्रैफिक प्रबंधन सुनिश्चित करने, आवश्यक स्थानों पर साइनेज स्थापित करने तथा पार्किंग और भीड़ नियंत्रण के लिए पर्याप्त पुलिस बल की तैनाती की गई है साथ ही सुरक्षा व्यवस्था में तैनात सभी अधिकारियों एवं कर्मचारियों को पूर्ण सतर्कता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन करने के लिए निर्देशित किया गया। सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया गया कि कार्यक्रम में आने वाले अतिथियों, जनप्रति निधियों एवं आमजन के साथ सभी अधिकारी एवं कर्मचारी शालीन, सौहार्दपूर्ण एवं सहयोगात्मक व्यवहार रखें।साथ ही सभी अधिकारी एवं कर्मचारी अपने-अपने ड्यूटी स्थल पर निर्धारित समय से पूर्व उपस्थित होकर पूरी सजगता और जिम्मेदारी के साथ अपने दायित्वों का निर्वहन सुनिश्चित करें। ब्रीफिंग के दौरान उपस्थित अधि कारियों को कार्यक्रम के सफल संचालन के लिए निर्धारित व्यवस्था ओं से विस्तारपूर्वक अवगत कराया गया तथा निर्देशित किया गया कि सभी तैयारियां तय समय सीमा के भीतर पूर्ण कर ली जाएं, जिससे नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट, जेवर का उद्घाटन कार्यक्रम सफलतापूर्वक संपन्न कराया जा सके। इस अवसर पर मुख्य विकास अधिकारी डॉक्टर शिवाकांत द्विवेदी, एडिशनल सीपी (लाॅ/ऑ), राजीव नारायण मिश्रा, एडिशनल सीपी(hq) अजय कुमार, डीसीपी रवि शंकर निम, डीसीपी ग्रेटर नोएडा डॉ प्रवीण रंजन सिंह, अपर जिलाधिकारी वित्त एवं राजस्व अतुल कुमार, अपर जिलाधिकारी प्रशासन मंगलेश दुबे एवं संबंधित जिला प्रशासन, नोएडा/ग्रेटर नोएडा/यमुना विकास प्राधिकरण, पुलिस विभाग एवं अन्य विभागों के अधिकारीगण उपस्थित रहे। गौतमबुद्धनगर।

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया

Cricket Live Score

Corona Virus

Rashifal

और पढ़ें

पुलिस कमिश्नरेट गौतम बुद्धनगर,एडीसीपी ग्रेटर नोएडा श्री संतोष कुमार व एसीपी-2 ग्रेटर नोएडा श्रीमती प्रशाली गंगवार द्वारा थाना दादरी क्षेत्रांतर्गत फुट पेट्रोलिंग करते हुए सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया